Prime Video Trending Movies-Series: ओटीटी का क्रेज लोगों के सिर पर बढ़-चढ़कर बोल रहा है। आजकल लोग घर से बाहर जाने के बजाय घर में ही रहकर मूवीज देखना पसंद करते हैं। वहीं हाल ही में रिलीज हुई मूवीज और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही हैं। एक ने तो रिलीज होते ही बवाल काट दिया है। अगर आप भी कुछ अच्छे कॉन्टेंट की तलाश में हैं तो ये मूवीज और सीरीज आपके लिए परफेक्ट हैं। आइए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज और सीरीज शामिल हैं?
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस ने जब ठुकराई अमिताभ की फिल्म, बिग बी ने खास अंदाज में किया राजी
पाताल लोक 2
जयदीप अहलावत और इश्वाक सिंह की थ्रिलर सीरीज ‘पाताल लोक’ अपने दूसरे सीजन के साथ ओटीटी की दुनिया में दस्तक दे चुका है। इसका नया सीजन रिलीज होते ही प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं फैंस इसका पांच साल से इंतजार कर रहे थे। इसमें कुछ नए कैरेक्टर्स भी जुड़े हैं। फैंस को ये काफी पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
आई वॉन्ट टू टॉक
अभिषेक बच्चन की लेटेस्ट मूवी ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ भी ओटीटी पर स्ट्रीम हो चुकी है। 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। हालांकि मूवी में अभिषेक की एक्टिंग ने खूब तारीफ बटोरी थी। अब ये मूवी प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
सिंघम अगेन
रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी एक्शन मूवी ‘सिंघम अगेन’ भी प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है। ये 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें अजय देवगन के साथ-साथ टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
मिस यू
सिद्धार्थ और आशिका रंगनाथ की ये रोमांटिक कॉमेडी मूवी भी प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है। इसे एन. राजशेखर ने डायरेक्ट किया है। वहीं इसकी कहानी को भी ऑडियंस काफी पसंद कर रही है। इसे हाल ही में ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया है। आप इसे अपने खाली टाइम में देख सकते हैं। इसे देखते ही आपका मूड फ्रेश हो जाएगा।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
द राणा दग्गुबाती शो
साउथ के सुपरस्टार राणा दग्गुबाती का ‘द राणा दग्गुबाती शो’ भी प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रहा है। ये एक टॉक शो है जिसमें राणा दग्गुबाती सेलेब्स का इंटरव्यू लेते नजर आते हैं। इसका पहला एपिसोड 23 नवंबर 2024 को रिलीज किया गया था।
यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025 में आंखें देख ऑफर हुई मूवी, मोनालिसा को मिला लीड रोल