सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक फोटो ने क्रिकेट और बॉलीवुड की दुनिया में हलचल मचा दी। 14 साल के यूथ क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और एक्ट्रेस व आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की सह-मालिक प्रीति जिंटा की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दोनों की मुलाकात के वीडियो सामने आते ही चर्चा तेज हो गई। लेकिन जब कुछ तस्वीरें गले मिलने के दावे के साथ सामने आईं, तो प्रीति जिंटा ने न सिर्फ इन तस्वीरों को 'मॉर्फ्ड' बताया, बल्कि फर्जी खबरें फैलाने वालों को भी आड़े हाथों लिया। आखिर क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्चाई? आइए आपको बताते हैं।

मॉर्फ्ड तस्वीरो पर प्रीति जिंटा ने जताई नाराजगी

जयपुर में 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और पंजाब किंग्स की सह-मालिक एवं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की मुलाकात के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुए बताया जा रहा है कि यह मुलाकात सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुई, जहां प्रीति, राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल और अन्य खिलाड़ियों से भी मिलीं। लेकिन इसी बीच दोनों की मुलाकात की एक फोटो ने सभी का ध्यान खींच लिया। इसमें दोनों को गले मिलते हुए दिखाया गया है। लेकिन एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को फर्जी बताते हुए नाराजगी जताई है। उन्होंने एक रीपोस्ट में लिखा, "यह एक मॉर्फ्ड तस्वीर और फर्जी खबर है। मुझे अब आश्चर्य हो रहा है कि समाचार चैनल भी मॉर्फ्ड तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहे हैं और उन्हें समाचार के रूप में पेश कर रहे हैं।"        

फ्रैंचाइजी का वीडियो: सच क्या है?

राजस्थान रॉयल्स के ऑफिशिय सोशल मीडिया हैंडल पर सोमवार को एक वीडियो शेयर किया गया। इसमें प्रीति जिंटा को वैभव से बातचीत करते और हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में कहीं भी उन्हें गले लगाते नहीं दिखाया गया। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हुईं, उनमें उन्हें गले लगाते दिखाया गया, जिन्हें प्रीति ने मॉर्फ्ड बताया। इन तस्वीरों से इंटरनेट पर हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि प्रीति  जिंटा ने खुद इन फोटो को फेक बताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है जिससे ये साफ को गया है कि मैदान में दोनों की मुलाकात तो हुई है लेकिन गले मिलते हुए फोटो सरासर फेक है।   यह भी पढ़ें:  WAR 2 Teaser: ऋतिक रोशन से भिड़े Jr. NTR, कियारा ने भी लगाया बोल्डनेस का तड़का

फिल्मी दुनिया में वापसी के लिए तैयार प्रीति जिंटा 

प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित और आमिर खान द्वारा निर्मित है। फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी और अली फजल जैसे कलाकार नज़र आएंगे। प्रीति को आखिरी बार 2018 में 'भैयाजी सुपरहिट' में देखा गया था। यह भी पढ़ें: Dharmendra ने सुबह-सुबह फैंस को दे डाला ये कैसा मैसेज, सोशल मीडिया पर क्यों होने लगी चर्चा