---विज्ञापन---

साउथ की ये हसीना बनेंगी Naagzilla की हीरोइन, कार्तिक आर्यन संग होंगे नैना चार

Naagzilla Actress: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म ‘नागजिला’ का हर कोई इंतजार कर रहा है. हाल ही में फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट्स की मानें तो एक मशहूर साउथ एक्ट्रेस नागजिला के लिए राजी हो गई है.

Preity Mukhundhan in Naagzilla

Naagzilla Actress: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म ‘नागजिला’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं. करण जौहर की इस फिल्म में कार्तिक इच्छाधारी नाग के रूप में नजर आएंगे. फिल्म में शामिल बाकि स्टार्स को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं. वहीं हाल ही में इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक साउथ हसीना ‘नागजिला’ की लीड एक्ट्रेस हो सकती है.

Naagzilla में साउथ की ये हीरोइन?

रिपोर्ट्स की मानें, तो मलयालम एक्ट्रेस प्रीति मुखुंदन को नागजिला की लीड एक्ट्रेस के तौर पर मेकर्स ने फाइनल कर लिया है. हालांकि, इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है. प्रीति इंडस्ट्री में नई हैं और अगर वो नागजिला में शामिल होती हैं, तो ये उनका बॉलीवुड डेब्यू होगा. प्रीति मुखुंदन ने साल 2024 में हॉरर कॉमेडी फिल्म ओम भीम बुश से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. प्रीति, विष्णु मांचू की फिल्म ‘कन्नप्पा’ में भी दिखी थीं.

---विज्ञापन---
Preity Mukhundhan
Preity Mukhundhan

इस दिन रिलीज होगी नागजिला

बात करें कार्तिक आर्यन की नागजिला की तो, ये एक सुपरनेचुरल फैंटेसी ड्रामा थ्रिलर होगी, जिसकी अनाउंसमेंट बीते साल अप्रैल के महीने में हुई थी. अभी इसकी शूटिंग चल रही है. इसमें कार्तिक आर्यन इच्छाधारी नाग के किरदार में नजर आएंगे और हो सकता है कि वो लीड हीरोइन प्रीति मुखुंदन संग इश्क लड़ाते हुए भी दिखाई दें. नागजिला की रिलीज डेट 14 अगस्त 2026 रखी गई है.

First published on: Mar 05, 2026 05:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.