---विज्ञापन---

मशहूर पॉर्न स्टार का हुआ निधन, एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री पर लगाए थे गंभीर आरोप

Porn Star Thaina Fields Passed Away: एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर पॉर्न स्टार थैना फील्ड्स का निधन हो गया है। हैरानी की बात यह है कि उनका मृत शरीर उनके घर से बरामद हुआ है। थैना के देहांत की जानकारी सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक […]

Porn Star Thaina Fields Passes Away
Porn Star Thaina Fields Passes Away

Porn Star Thaina Fields Passed Away: एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर पॉर्न स्टार थैना फील्ड्स का निधन हो गया है। हैरानी की बात यह है कि उनका मृत शरीर उनके घर से बरामद हुआ है। थैना के देहांत की जानकारी सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। वहीं, हाल ही में पोर्न स्टार ने इंडस्ट्री के लोगों के ऊपर कई बड़े इल्जाम लगाए थे।

थैना की मौत से हैरान हुए फैंस

थैना की मौत की खबर सुनकर उनके फैंस काफी दुखी हैं। महज 24 साल की उम्र में अभिनेत्री ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। उन्होंने खुलासा किया था कि उनके साथ यहां पर शोषण और दुर्व्यवहार किया जा रहा है। थैना ने कई इंडस्ट्री के बड़े-बड़े लोगों पर इल्जाम लगाए थे।

थैना फील्ड्स को लेकर कही यह बात

थैना फील्ड्स की एक साथी एडल्ट कंटेंट क्रिएटर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस खबर पर मुहर लगाई है। साक्षात्कार के दौरान Alejandra Sweet ने कहा है, मैं इस बारे में ज्यादा नहीं बता सकती, लेकिन वो इस खबर से काफी दुखी हैं।” साथ ही उन्होंने फैंस से गुजारिश की है कि वो थैना फील्ड्स को पॉजिटिव तरीके से याद करें। उन्होंने फैंस से कहा है कि वो जहां भी होंगी वहां एक लिटिल एंजेल बन खुश होंगी। हालांकि, वो भी बाकी फैंस की तरह ही पोर्न स्टार की मौत से सदमे में हैं।

कई महीने पहले किया था शॉकिंग खुलासा

बता दें कि आठ महीने पहले थैना फील्ड्स ने यह खुलासा किया था कि उनका इंडस्ट्री में यौन शोषण किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने एडल्ट कंटेंट बनाना शुरू किया तो कई लोगों को ऐसा लगा कि वो लोग उनके साथ कुछ भी गलत कर सकते हैं। आगे उन्होंने कहा कि उनके साथ ऐसा कई बार हुआ। एक महिला होकर एडल्ट कंटेंट बनाना कितना मुश्किल है इस पर उन्होंने अपनी बात रखी थी।

First published on: Jan 12, 2024 03:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.