टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस पूजा बनर्जी एक बार फिर विवादों में हैं। ‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली पूजा पर इस बार किडनैपिंग और जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। बंगाली फिल्ममेकर सुंदर श्याम दे ने पूजा और उनके पति कुणाल वर्मा पर प्रॉपर्टी हड़पने, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है।
यह पहली बार नहीं है जब पूजा विवादों की वजह से चर्चा में आई हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि 15 साल की उम्र में वह अपने बॉयफ्रेंड के लिए घर से भाग गई थीं। 17 साल में पहली शादी कर ली थी, जो ज्यादा नहीं चली थी। इसके साथ साल 2013 में तलाक हो गया। बाद में कुणाल वर्मा से उन्होंने कोर्ट मैरिज की और बेटे के जन्म के बाद गोवा में रीति-रिवाज से दोबारा शादी की। हाल ही में पूजा और कुणाल ने YouTube पर एक वीडियो जारी कर खुद के साथ हुई धोखाधड़ी की कहानी बताई थी। अब उन पर ही गंभीर आरोप लगना फैंस के लिए हैरान करने वाला है। पूजा की निजी जिंदगी हमेशा से विवादों में घिरी रही है।
यह भी पढ़ें: पिता को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, मनारा चोपड़ा का रो-रोकर बुरा हाल, वीडियोज हो रहे वायरल
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.