---विज्ञापन---

पीएम मोदी ने दी आशा भोसले को श्रद्धांजलि, बोले- उनकी आवाज में एक…

Asha Bhosle Passes Away: बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. आज 12 अप्रैल को उनके अचानक निधन हो गया. इस खबर ने हर किसी को झकझोर दिया है.

PM Modi give Shraddhanjali to Asha Bhosle

Asha Bhosle Passes Away: भारतीय सिनेमा की मशहूर गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. आज 12 अप्रैल 2026, को उनका निधन हो गया है. 92 की साल की उम्र में आशा भोसले ने आखिरी सांस ली. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक पसर गया है. हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है. मालूम हो कि बीती रात खराब तबीयत के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद से पूरे देश में लोग सिंगर की तबीयत को लेकर काफी परेशान थे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर की थी. वहीं अब उनके निधन के बाद प्रधानमंत्री ने आशा भोसले के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है.

पीएम मोदी ने दी आशा भोसले को श्रद्धांजलि

अपने X अकाउंट पर आशा भोसले को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा, ‘भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में से एक, आशा भोसले जी के निधन से मैं अत्यंत दुखी हूं. दशकों तक फैले उनके असाधारण संगीतमय सफर ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत दिलों को छुआ. चाहे उनकी भावपूर्ण धुनें हों या जीवंत रचनाएं, उनकी आवाज में एक शाश्वत चमक थी. उनके साथ बिताए पलों को मैं हमेशा संजो कर रखूंगा.

---विज्ञापन---

भावुक होकर प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, ‘उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. वे पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे.’ इसके साथ ही पीएम ने आशा भोसले के साथ अपनी कुछ शानदार फोटोज भी शेयर की हैं.

कल शाम होगा अंतिम संस्कार

बता दें कल शाम 11 अप्रैल को अचानक आशा भोसले को ब्रीच कैंडी अस्पताल भर्ती कराया गया था. उन्हें सीनें में इंफेक्शन और भारी थकावट की दिक्कत थी. वहीं 12 अप्रैल को उनके निधन की खबर सुनकर सब हैरान रह गए. सिंगर आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘उनका (मां आशा भोसले) आज निधन हो गया. जो लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, वे कल सुबह 11 बजे उनके घर पर आ सकते हैं. अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.’

First published on: Apr 12, 2026 04:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.