Monday, 14 October, 2024

---विज्ञापन---

Pawan Singh या Khesari! कौन है Kajal Raghwani का फेवरेट?

Kajal Raghwani Favorite Co-Star: भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस काजल राघवानी किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। काजल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी शादी से लेकर अपने पसंदीदा को-एक्टर के बारे में भी खुलकर बात की।

Kajal Raghwani
Kajal Raghwani

Kajal Raghwani Favorite Co-Star: भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस काजल राघवानी किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। काजल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी शादी से लेकर अपने पसंदीदा को-एक्टर के बारे में भी खुलकर बात की। भोजपुरी सिनेमा में काजल राघवानी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है और उनकी यूपी-बिहार में काफी फैन फॉलोइंग भी है। काजल और खेसारी की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद भी आती है और इन दोनों के काफी चर्चे भी होते हैं।

किसे पसंद करती हैं काजल राघवानी? 

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani Favorite Co-Star) से हाल ही में एक इंटरव्यू में सवाल पूछा गया कि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव में से किसे ज्यादा पंसद करती हैं? इस सवाल के जवाब में काजल पहले तो स्टाइल में बोलती हैं कि किस टाइप का? फिर आगे काजल बोलती हैं, ‘आज की डेट बस मैं खुद को ही पसंद करती हूं।’

यह भी पढ़ें: Bigg Boss के डिनर टेबल पर भिड़े विवियन-अविनाश, ड्यूटी पर छिड़ा संग्राम!

कौन काजल का पसंदीदा को-स्टार? (Kajal Raghwani Favorite Co-Star)

इंटरव्यू में आगे बोलते हुए काजल राघवानी कहती हैं कि एक्टर के तौर पर वो खेसारी लाल यादव को पसंद करती हैं और सिंगर के तौर पर उन्हें पवन सिंह पसंद है। इस दौरान काजल ने कहा कि को-स्टार के तौर पर उन्हें खेसारी लाल यादव उनको ज्यादा ठीक लगते हैं।

शादी कब करेंगी एक्ट्रेस?

काजल राघवानी को लोग काफी पसंद करते हैं और उनके डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। इस इंटरव्यू के दौरान काजल ने अपनी शादी को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया है कि वो दो साल बाद शादी करेंगी। इसके अलावा उनका अरेंज नहीं बल्कि लव मैरिज करने का प्लान है। हालांकि उन्होंने अपने पार्टनर का नाम रिवील नहीं किया है, बस हिंट दिया है कि वो किसी को डेट कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: क्या नहीं आएगा Laughter Chefs Season 2? भारती सिंह के बयान से बढ़ी फैंस की चिंता

First published on: Oct 14, 2024 07:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.