Bhojpuri Power Star: ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आई नाई’ पर साल 2024 में हर कोई डांस करता नजर आया। ‘आरा के ओठलाली’, ‘ टिकुलिया ए राजा’,’नजरिया लागे ना’ और ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाने के जरिए भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर देशभर में फेमस होने वाली सिंगर और एक्टर पवन सिंह आज 5 जनवरी को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। पवन सिंह अक्सर ही सुर्खियों में रहते हैं और उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। ऐसे में आज हम आपको उनकी लाइफ के हर पहलू से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 40 करोड़ की फिल्म से 38 करोड़ का घाटा, डिजास्टर मूवी अब OTT पर हुई स्ट्रीम
पवन कैसे बने भोजपुरी सुपरस्टार (Bhojpuri Power Star)
पवन सिंह आज भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार कहलाते हैं, लेकिन बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। पवन सिंह शुरुआती दिनों में म्यूजिक इवेंट्स में हारमोनियम बजाया करते थे। पर्दे के पीछे से अपने सफर की शुरुआत करने वाले पवन सिंह के बिना आज भोजपुरी इंडस्ट्री अधूरी है। छोटी उम्र से ही पवन सिंह ने गाना शुरू दिया था और उसी के दम पर वो इंडस्ट्री के पावर स्टार कहलाते हैं। भोजपुरी फिल्मों में सिंगिंग के साथ पवन सिंह का एक्टिंग में भी कोई तोड़ नहीं है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
राजनीति में आजमाई किस्मत (Bhojpuri Power Star)
भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने एक्टिंग में तो अब अपना अलग मुकाम हासिल कर लिया है। एक्टिंग के बाद पवन सिंह ने राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाई। पवन सिंह ने साल 2014 में बीजेपी पार्टी ज्वाइन की थी। मगर साल 2024 में उन्होंने पार्टी छोड़ निर्द्लीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। लोकसभा चुनाव में वो बिहार की काराकाट सीट से चुनाव लड़े थे,लेकिन यहां उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
विवादों से रहा गहरा नाता
पवन सिंह का नाम उन स्टार्स में शुमार है, जो हमेशा ही विवादों में घिरे रहते हैं। पवन सिंह की पहली वाइफ ने भी काफी आरोप लगाए थे, उनके अलावा भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी पावर स्टार पर काफी चौंकाने वाले खुलासे कर चुकी हैं। अक्षरा सिंह का कहना है कि वो और पवन सिंह कभी रिलेशनशिप में थे, लेकिन पवन सिंह ने उन्हें धोखा दिया। हालांकि इन आरोपों पर पवन सिंह अपना पक्ष भी रख चुके हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
पवन सिंह की पहली शादी हुई फेल
बता दें कि पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति नाम की लड़की से शादी की थी। ज्योति एक्टर की दूसरी वाइफ है और लंबे समय तक दोनों का तलाक का मामला कोर्ट में चलने के बाद सलाह कर ली है। मगर पवन सिंह की पहली शादी फेल रही। दरअसल, पवन सिंह की फर्स्ट वाइफ नीलम सिंह ने शादी के 6 महीने बाद ही अपने घर पर सुसाइड कर लिया था। उसी दौरान ही पवन सिंह का नाम उनकी को-एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ जुड़ा था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Deva Teaser: क्या ‘सिंघम’ को टक्कर देगा ये ‘दबंग’, ‘देखें शाहिद का खाकी अवतार