Parineeti Chopra and Raghav Chadha: बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के प्री-वेडिंग फंक्शन एन्जॉय कर रही हैं। बीते दिन निक जोनस ने फंक्शन में शामिल होकर सारी लाइमलाइट लूट ली थी। वहीं अब परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के साथ शादी में शामिल होने पहुंची। जब से शादी के फंक्शन शुरू हुए हैं हर किसी की आंखें परिणीति और राघव को ही ढूंढ रही थीं। अब दोनों ने साथ में एंट्री कर सभी की बोलती बंद कर दी। परिणीति के स्टनिंग लुक ने सारी महफिल जीत ली। आइए आपको भी एक्ट्रेस के ग्लैमरस लुक्स की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं।
यह भी पढ़ें: Valentine Week में मिलेगा रोमांस-कॉमेडी का डोज, OTT पर रिलीज हो रही Ravi Mohan की लेटेस्ट मूवी
राघव और परिणीति का ट्रेडिशनल लुक
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की ये फोटोज उनके मुंबई वाले घर की हैं। जहां से दोनों कपल भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए निकले। एक्ट्रेस रेड और व्हाइट आउटफिट में नजर आईं। राघव भी व्हाइट कुर्ता पजामा और ऊपर ब्राउन वेस्ट कोट में काफी हैंडसम दिखे।
एक्ट्रेस के लहंगे ने बटोरी सुर्खियां
परिणीति रेड और व्हाइट लहंगे में काफी खूबसूरत दिखीं। एक्ट्रेस ने जहां व्हाइट कलर का डिजाइनर लहंगा पहना और ऊपर रेड कलर के ब्लाउज के ऊपर रेड कलर का हैवी वर्क वाला ब्लेजर भी पहना। गले में हैवी नेकलेस और हाथ में गोल्डन बैंगल्स के साथ परी ने ये लुक कैरी किया। वहीं हेयरस्टाइल की बात करें तो एक्ट्रेस ओपन हेयर में नजर आईं।
प्रियंका और निक ने किया डांस
बता दें सिद्धार्थ चोपड़ा एक्ट्रेस नीलम से शादी कर रहे हैं। बीते दिन उनकी संगीत सेरेमनी हुई। जिसमें निक जोनस ने साले की शादी में ‘मान मेरी जान’ गाना गाकर महफिल जीत ली। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने डांस मूव्स से परफॉर्मेंस में चार चांद लगा दिए। प्रियंका और निक साथ में काफी क्यूट लगे। निक और प्रियंका ने पैपराजी के सामने फोटो क्लिक करवाते हुए पोज भी दिए। कपल की इन फोटोज को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Salman-Amitabh से भी रईस ये साउथ स्टार, चिरंजीवी को भी किया फेल; Net Worth उड़ा देगी होश