Paresh Rawal Birthday Special: परेश रावल का नाम बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में शामिल है। स्क्रीन पर वो विलेन से लेकर कॉमेडियन तक का किरदार बखूबी निभा चुके हैं। 'हेरी फेरी' का किरदार 'बाबू राव' आज भी सबका फेवरेट है। 40 साल से इंडस्ट्री में काम करने के बाद आज वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। परेश रावल आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनके जीवन के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं। चलिए जानते हैं आखिर परेश रावल की नेटवर्थ कितनी है?
यह भी पढ़ें: RCB की जीत से टूटा Preity Zinta का दिल, ‘डिंपल गर्ल’ की मायूसी देख क्या बोले फैंस?
इस फिल्म से किया डेब्यू
एक्टर 40 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। वहीं उन्होंने 1984 में डायरेक्टर केतन मेहता की फिल्म ‘होली’ से डेब्यू किया था। इसमें उनका छोटा सा रोल था। एक्टर इसके बाद टीवी इंडस्ट्री में काम करने चले गए। परेश रावल ने कई फिल्मों में काम किया है। वहीं उनके फनी किरदार ऑडियंस के फेवरेट हैं। 'वेलकम बैक', 'हेरा-फेरी', 'फिर हेरा-फेरी', 'भागम-भाग', 'हंगामा', 'ओमाईगॉड' जैसी फिल्मों में काम करके उन्होंने साबित किया कि उनकी कॉमिक टाइमिंग को कोई मात नहीं दे सकता।
कॉमेडी के साथ-साथ नेगेटिव किरदार में भी चमके
कॉमिक रोल्स के साथ-साथ उन्होंने विलेन की भी भूमिका निभाई। दिलवाले में 'मामा ठाकुर', 'अंदाज अपना-अपना' में तेजा, 'सर' में गैंगस्टर, 'टेबल नंबर 21' में 'मिस्टर खान' और 'आक्रोश' में भी उन्होंने अपने नेगेटिव किरदार की छाप छोड़ दी थी। एक्टर के कॉमिक किरदार जितने हिट रहे उतने ही उनके विलेन वाले किरदार भी हिट रहे।
कितनी हैं नेटवर्थ?
परेश रावल की नेटवर्थ की बात करें तो टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर 198 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। फिल्मों के अलावा एक्टर एडवरटिसमेंट और रियल एस्टेस से कमाई करते हैं। एक्टर को अपनी शानदार एक्टिंग के लिए पद्म श्री अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। वहीं 'हेरा फेरी' और 'आवारा पागल दीवाना' के लिए उन्होंने बेस्ट कॉमिक एक्टर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया था।
यह भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf ने किन-किन मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड? जानें MI 8 की अब तक की कमाई
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.