Monday, 16 February, 2026

---विज्ञापन---

स्मृति मंधाना संग शादी कैंसिल होने के बाद पलाश मुच्छल ने मारी बड़ी बाजी, नए प्रोजेक्ट का किया ऐलान

Palash Muchhal: म्यूजिक कंपोजर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल पिछले कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहें. वहीं अब पलाश अपने काम पर वापस लौट आए हैं. डायरेक्टर के तौर पर वो एक नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर रहे हैं.

Palash Muchhal: म्यूजिक कंपोजर-फिल्ममेकर पलाश मुच्चल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर महीनों तक सुर्खियों में रहने के बाद अब पलाश अपने काम पर लौट आए हैं. हाल ही उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी सामने आई है. पिछले दिनों वो इंडियन वीमेन क्रिकेटर स्मृति मंधाना संग अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. बाद में दोनों की शादी कैंसिल हो गई. खबर है कि पलाश डायरेक्टर के तौर पर एक नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने जा रहे हैं. अभी फिल्म का टाइटल रिवील नहीं किया गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में एक्टर श्रेयस तलपड़े एक्ट्रेस डेजी शाह लीड रोल में होंगे. ये घोषणा रविवार 15 फरवरी को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया. उन्होंने लिखा, “डेजी शाह, पलाश मुच्छल की अगली फिल्म में श्रेयस तलपड़े के साथ नज़र आएंगी. महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर, डायरेक्टर पलाश मुच्छल ने अपनी आने वाली, अभी तक बिना टाइटल वाली थ्रिलर के लिए डेजी शाह को श्रेयस तलपड़े के साथ फीमेल लीड के तौर पर साइन किया है. मुंबई के बैकग्राउंड पर बनी इस थ्रिलर की शूटिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है.” ये एक थ्रिलर फिल्म होगी.

अचानक शादी हो गई थी कैंसिल

बता दें कि पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना 23 नवंबर, 2025 को महाराष्ट्र के सांगली में शादी करने वाले थे, लेकिन इस शादी वाले दिन, स्मृति मंधाना के पिता, श्रीनिवास मंधाना की तबियत बिगड़ गई और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. बाद में खबर आई कि पलाश को भी कुछ दिक्कतों की वजह से हॉस्पिटल ले जाया गया था.

इसके बाद इंटरनेट पर स्मृति-पलाश को लेकर तरह-तरह की बातें हुईं. वहीं 7 दिसंबर को, कपल ने अनाउंस किया कि उनकी शादी कैंसिल कर दी गई है. हालांकि इसकी वजह को लेकर दोनों ने अभी कुछ साफ-साफ बताया नहीं. वहीं एक इंटरव्यू में पलाश ने कहा, “मुझे लगता है कि हमारे परिवारों ने बहुत मुश्किल समय देखा है, और मैं बस यह दोहराना चाहूंगा कि हम इस समय में पॉजिटिविटी पर विश्वास करना चाहेंगे और जितना हो सके पॉजिटिविटी फैलाना चाहेंगे. और मजबूत बने रहेंगे…”

First published on: Feb 16, 2026 08:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.