---विज्ञापन---

Laila Khan को 13 साल बाद मिला इंसाफ, हत्यारे पिता को मुंबई कोर्ट ने सुनाई सजा-ए-मौत

Laila Khan Murder Case: पाकिस्तानी एक्ट्रेस लैला खान मर्डर केस में बड़ा फैसला आज आने वाला है, जिसमें मुंबई कोर्ट में उनके सौतेले पिता को मौत की सजा सुना दी है।

Laila Khan Murder Case

Laila Khan Murder Case: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में पाकिस्तान की बहुत सी एक्ट्रेस हैं जो अपनी किस्मत आजमाने के लिए आईं। कुछ के दिन बदले और कुछ ने वतन वापसी कर ली। लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी थी जिसने बॉलीवुड में अपना सिक्का चलाने के लिए इंटीमेट सीन देने से भी कोई गुरेज नहीं किया फेम भी पाया। मगर उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि अचानक वो गायब हो गई। किसी को समझ नहीं आया कि वो धरती में समां गई या आसमान निगल गया। लेकिन किसी को क्या ही पता था कि एक्ट्रेस सच में धरती में ही समा गई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस लैला खान की जिसकी हत्या उसी के सौतेले पिता ने कर दी थी। आज वो दिन है जब इस मामले में फैसला आना था जो आ गया है। मुंबई कोर्ट ने आरोपी परवेज टाक तो मौत की सजा सुना दी है।

वकील ने की सजा-ए-मौत की मांग

बता दें कि लैला खान मर्डर केस में पिछले हफ्ते सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने आरोपी परवेज टाक पर आरोप सिद्ध होने के बाद उन्हें मौत की सजा देने की मांग की थी जो कोर्ट ने मान ली। वकील का कहना है कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

11 महीने बाद मिला कंकाल

लैला खान की हत्या ऐसी मर्डर मिस्ट्री थी जिसका खुलासा 11 महीने बाद हुआ। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस को इंसाफ नहीं मिला। लेकिन आज वो समय आ गया है कि लैला खान मर्डर केस में फैसला आने वाला है जिसका सभी को बहुत लंबे समय से इंतजार था। ये फैसला मुंबई हाईकोर्ट में होगा जहां लंबे समय से केस चल रहा था। जानकारी के लिए बता दें कि साल 2011 में मुंबई की सत्र अदालत एक्ट्रेस के पिता परवेज टाक को 2011 में सौतेली बेटी, उसकी मां और चार चचेरे भाईयों की हत्या करने का दोषी ठहराया था। गौरतलब है कि परवेज को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत अपराध करने और फिर उनके सबूतों को मिटाने का भी आरोप लगा था।

आतंकी गैंग से था सौतेले पिता का कनेक्शन

बता दें कि लैला खान पाकिस्तानी एक्ट्रेस थीं, जो बॉलीवुड में अपनी किस्मत चमकाने के लिए आईं थी। लेकिन किसी को क्या पता था कि उनका वजूद ही मिट जाएगा। एक्ट्रेस के पिता परवेज टाक ने ही अपनी बेटी की निर्मम हत्या कर दी। हालांकि वो उनके सौतेले पिता थे, लेकिन जो भी हुआ था वो बहुत ही दर्दनाक था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लैला खान के पिता का कनेक्शन लश्कर-ए-तैयबा संगठन से था।

First published on: May 24, 2024 09:15 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.