Wednesday, 18 March, 2026

---विज्ञापन---

शुरू हुआ Dhurandhar 2 का पेड प्रीव्यू शो, क्यों कैंसिल हुए तमिल-तेलुगु वर्जन?

Dhurandhar 2 Paid Preview: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2, 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इससे पहले 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज रखे गए. तमिल-तेलुगु वर्जन का शो कैंसिल हो गया.

Dhurandhar 2 Paid Preview: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का बना हर जगह देखने को मिल रहा है. 18 मार्च की शाम को फिल्म का पेड प्रीव्यू शुरू हो गया है. सोशल मीडिया पर फिल्म की जबरदस्त चर्चा है. वहीं किन्हीं कारणों की वजह से कई पेड प्रीव्यू कैंसिल होने की भी खबरें आ रही हैं. मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो धुरंधर 2 का पेड प्रीव्यू शो शुरू हो गया है, जो रात 11.45 बजे तक चलेगा.

कैंसिल हुए तमिल-तेलुगु वर्जन के शो

खबरों की मानें तो फिल्म धुरंधर 2 के तमिल और तेलुगु राज्यों के पेड प्रीव्यू शोज कैंसिल कर दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि तमिल और तेलुगु डब वर्जन समय पर तैयार नहीं हो पाए और सिनेमाघरों तक नहीं पहुंचाए जा सके, इसलिए शोज कैसिंल किए है. हालांकि, सिनेमाघरों ने बताया कि तमिल और तेलुगु शो की जगह हिंदी वर्जन दिखाए जाएंगे.

---विज्ञापन---

फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने अपनी एक पोस्ट के जरिए बताया कि फिल्म के तमिल और तेलुगु वर्जन रात 9 बजे से दिखाए जाएंगे. वहीं मलयालम और कन्नड़ भाषा के शो कल सुबह से सिनेमाघरों में दिखाए जाएंगे.

बता दें कि पेड प्रीव्यू किसी फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट से पहले आयोजित स्पेशल स्क्रीनिंग होती हैं. धुरंधर 2 के ट्रेलर के साथ मेकर्स ने इसका ऐलान किया था. ये शो आम जनता के लिए खुले हैं और दर्शक नियमित स्क्रीनिंग की तरह ही टिकट बुक कर इसे देख सकते हैं, लेकिन टिकट की कीमत में अंतर होता है. पेड प्रीव्यू की टिकटें भी महंगी होती हैं.

फिल्म में यामी गौतम का कैमियो?

बात करें फिल्म कि, तो आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ साल 2025 में आई फिल्म ‘धुरंंधर’ का सीक्वल है. फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही है. इसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी लीड रोल में हैं. रिपोर्ट्स में सामने आया है कि इस फिल्म में यामी गौतम कैमियो रोल में नजर आएंगी.

First published on: Mar 18, 2026 06:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.