---विज्ञापन---

‘To Kill a Tiger’ की क्या है कहानी? जिसे ऑस्कर में मिला नॉमिनेशन, ’12th fail ‘ हुई बाहर

Oscar Nomination 2024: ‘ऑस्कर्स 2024’ (Oscar Nomination 2024) का इंतज़ार सभी को है। इन दिनों फिल्म नॉमिनेशन की तैयारियां इंडस्ट्री में जोर – शोर से चल रही है। ऑस्कर की तरफ से नॉमिनेशन लिस्ट भी जारी की जा चुकी है। जिसमें बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों के नाम नॉमिनेट किए हैं। इस बीच जानकारी मिली […]

Oscar Nomination 2024
इमेज क्रेडिट: E24 बॉलीवुड

Oscar Nomination 2024: ‘ऑस्कर्स 2024’ (Oscar Nomination 2024) का इंतज़ार सभी को है। इन दिनों फिल्म नॉमिनेशन की तैयारियां इंडस्ट्री में जोर – शोर से चल रही है। ऑस्कर की तरफ से नॉमिनेशन लिस्ट भी जारी की जा चुकी है। जिसमें बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों के नाम नॉमिनेट किए हैं। इस बीच जानकारी मिली है कि बॉलीवुड की कुछ सुपरहिट फिल्मों  के नाम ऑस्कर नॉमिनेशन लिस्ट से हटा दिया गए है। वहीं एक ऐसी फिल्म को ऑस्कर नॉमिनेशन में जगह मिली है जिसकी उम्मीद भी नहीं थी। चलिए जानते हैं कि किसे ऑस्कर नॉमिनेशन से हटाया और किसे लिस्ट में किया शामिल।

यह भी पढ़ें: ऑस्कर नॉमिनेशन में ‘ओपेनहाइमर’ और ‘बार्बी’ ने मारी बाजी

‘टु किल अ टाइगर’ ने मारी बाजी  (Oscar Nomination 2024)

निर्देशक निशा पाहुजा (Nisha Pahuja) की ‘टू किल अ टाइगर’ (To Kill a Tiger) ने ऑस्कर 2024 में अपनी जगह पक्की कर ली है। बता दें कि 2022 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म को बेस्ट कनाडाई फीचर फिल्म के लिए एम्प्लीफाई वॉयस अवार्ड मिला था। वहीं अब मूवी ने ऑस्कर (Oscar 2024) में भी एंट्री मार ली है।

क्या है इसकी कहानी?

‘टु किल अ टाइगर’ फिल्म एक कहानी एक छोटे से गांव पर आधारित है। बताया जाता है कि इस फिल्म में एक 13 साल की लड़की का रेप हो जाता ह, जिसमें उसके पिता बेटी के साथ हुए अन्याय के लिए इंसाफ की मांग रखता है। पिता के संघर्ष के बाद केस को दर्ज कर लिया जाता है।

हालांकि मुसीबत कम होने का नाम नहीं लेती और गांव वालों के साथ नेता दबाव डालता है कि इस केस को वापस ले लें। वहीं पिता इन परेशानियों का सामना करते हुए आगे बढ़ता है और अपनी बेटी को न्याय दिलाता है। फिल्म की कहानी दिल छू लेने वाली है।

12वीं फेल के साथ इस फिल्म का कटा पत्ता  (Oscar Nomination 2024)

विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की 12वीं फेल को ऑस्कर नॉमिनेशन 2024 की लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। ये फिल्म 20 करोड़ के बजट में बनी थी, और सिनेमाघरों में दर्शकों के द्वारा इसे बेहद पसंद किया गया था।

वहीं बात साउथ की हिट फिल्म 2018 की करें तो उसे भी ऑस्कर 2020 नॉमिनेशन लिस्ट से बाहर कर दिया गया है।

First published on: Jan 24, 2024 11:12 AM