---विज्ञापन---

ऑस्कर में नॉमिनेट फेमस डॉक्युमेंट्री फिल्ममेकर का कैंसर से हुआ निधन, 53 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Morgan Spurlock Passes Away: फेमस डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर मोरगन स्परलॉक का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है, ऐसे दिग्गज फिल्ममेकर की मौत से एंटरटेनमेंट जगत को तगड़ा झटका लगा है...

Morgan Spurlock

Morgan Spurlock Passes Away: हॉलीवुड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आई है। फेमस डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर मोरगन स्परलॉक (Morgan Spurlock) का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर के सामने आते ही एंटरटेनमेंट जगत में मातम पसर गया है। मीडिया रिपोर्ट्स से अनुसार फिल्ममेकर की मौत कैंसर के बाद हुए कॉम्प्लिकेशंस के कारण हुई है। मोरगन बहुत ही फेमस और सफल फिल्ममेकर थे, इस बात का अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं कि साल 2004 में उन्हें डॉक्युमेंट्री सुपर साइज मी के लिए ऑस्कर नॉमिनेटेड किया गया था। अब मोरगन हमारे बीच नहीं रहे जिनके जाने का परिवार वालों के साथ-साथ उनके चाहने वालों को भी बुरा लगा है।

मोरगन के भाई ने जताया दुख

वैरायटी वेबसाइट के मुताबिक, फिल्ममेकर के भाई क्रेग स्परलॉक ने अपने भाई की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा- यह एक दुखद दिन था… हमने अपने भाई मोरगन को खो दिया है। उन्होंने अपने भाई की तारीफ करते हुए आगे कहा मोरगन ने अपनी कला, विचारों और सहजता से बहुत कुछ दिया था। आज दुनिया ने एक रचनाशील जीनियस खो दिया है। मुझे गर्व है कि मैंने उनके साथ काम किया।

मोरगन को इस डॉक्यूमेंट्री से मिली पहचान

बता दें कि मोगरन स्पर्लॉक ने अपने करियर में कई फिल्मों का निर्माण किया है। उन्हें सही पहचान अपनी चर्चित डॉक्युमेंट्री सुपर साइज मी से मिली। ये एक एक्सपेरिमेंटल मूवी थी जिसमें मोरगन ने मैकडोनाल्ड के खाने का सच सबसे सामने लाकर रख दिया था। उन्होंने इसमें बताया था कि कैसे इस खाने से मनोवैज्ञानिक और शारीरिक असर पड़ता है। फिल्म को हकीकत से जोड़ने के लिए उन्होंने खुद एक महीने तक सिर्फ और सिर्फ मैकडोनाल्ड का ही खाना खाया।

हो गए थे डिप्रेशन का शिकार

मैकडोनाल्ड का खाना खाने का उनके शरीर पर बुरा असर पड़ा और इससे उनका वजन 25 पाउंड बढ़ गया। और तो और इससे वो डिप्रेशन का भी शिकार हो गए साथ ही उनका लिवर भी खराब हो गया जिसने काम करना ही बंद कर दिया।

First published on: May 25, 2024 11:39 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.