---विज्ञापन---

Oscar 2024: सरेआम भाई संग लिपलॉक से थप्पड़ कांड तक, ऑस्कर की 7 बड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज

Oscar 2024: 'ऑस्कर' अवॉर्ड का कॉन्ट्रोवर्सीज से खास रिश्ता रहा है, चलिए ऑस्कर के 7 सबसे बड़े विवादों के बारे में जानते हैं।

Oscar 2024 Award Shocking Controversies
Oscar 2024 Award Shocking Controversies

Oscar 2024: एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में ऑस्कर अवॉर्ड को सबसे प्रसिद्ध पुरस्कार माना जाता है। किसी भी सितारे के लिए यह अवॉर्ड पाना उसके सबसे सुंदर ख्वाब से कम नहीं है। साल 2023 में भारत की धूम ऑस्कर में देखने को मिली थी। मगर वो कहते है ना जितना किसी चीज का नाम होता है, उसके साथ उतनी ही कंट्रोवर्सी भी जुड़ी होती है। चलिए आज हम आपको ऑस्कर से जुड़ी 7 विवादों के बारे में बताते हैं।

होस्ट को मारा थप्पड़

साल 2022 के ऑस्कर अवॉर्ड ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। दरअसल, स्टेज पर एक्टर विल स्मिथ ने अचानक ही होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया था। इस थप्पड़ की गूंज पूरी दुनिया में गूंजी थी। सोशल मीडिया पर लोगों ने एक्टर को जमकर ट्रोल भी किया था। हालांकि बाद में एक्टर ने अपनी इस हरकत के लिए सरेआम माफी भी मांगी थी।

अभिनेत्री ने उतारे कपड़े (Oscar 2024)

फ्रेंच सरकार का विरोध करते हुए साल 2021 में ऑस्कर अवॉर्ड के मंच पर ही एक्ट्रेस हॉलीवुड की फ्रैंच एक्ट्रेस कोरिन मासेरियो ने स्टेज पर कपड़े उतारकर तहलका मचा दिया था। अपनी बॉडी पर अभिनेत्री ने नारे लिखवाए हुए थे, जिनके जरिए वो सरकार का विरोध जता रही थीं। एक्ट्रेस के कपड़े उतारने का विवाद लंबे समय तक ऑस्कर नाइट से ज्यादा लाइमलाइट में बना रहा था।

एंजेलिना जोली का किस

हॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस एंजेलिना जोली को साल 2000 में फिल्म गर्ल इंट्रप्टेड के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। उस दौरान एक्ट्रेस के अने भाई को रेड कॉर्पेट पर लिप किस करने पर जमकर हंगामा हुआ था।

अवार्ड लेने से मार्लन ब्रैंडो का इनकार

फिल्म द गॉडफादर के लिए साल 1973 में मार्लन ब्रैंडो ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता था। मगर उन्होंने यह अवॉर्ड लेने से इनकार कर दिया था। दरअसल जब ब्रैंडो ने हॉलीवुड में अमेरिकी भारतीयों के इलाज के विरोध में पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने मूल अमेरिकी भारतीय अभिनेता सचिन लिटिलफेदर को अवॉर्ड को अस्वीकार करने के लिए स्टेज पर भेजा था।

एड्रियन ब्रूडी की जबरदस्ती किस

एड्रियन ब्रूडी जब साल 2003 में फिल्म दि पियानिस्ट के लिए अवॉर्ड लेने स्टेज पर आए थे। तो उन्होंने एक्साइटमेंट में ट्रॉफी देने आईं हैल बेरी को अचानक से लिप किस कर दिया था। उनकी इस किस पर भी जमकर बवाल मचा था। आखिरकार एक्टर को खुद इस मामले में सामने आकर सफाई देनी पड़ी थी।

गलत फिल्म की अनाउंसमेंट

साल 2017 में तो ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान गलती से बेस्ट पिक्चर के लिए मूनलाइट की जगह लाला लैंड का ऐलान कर दिया गया था। हालांकि बाद में इस गलती को सुधार लिया था, उस समय बताया गया था कि ये प्रेजेंटर्स के हाथ में गलत एनवलप की वजह से हुआ था।

चाडविक बोसमैन की अनदेखी

साल 2021 में फिल्ममेकर बोसमैन को मरणोपरांत जीत के दौरान श्रद्धांजलि देने की प्लॉनिंग के साथ बेस्ट एक्टर अवॉर्ड के सर्वश्रेष्ठ चित्र के लिए लास्ट अवॉर्ड को बदल दिया था। मगर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड एंथनी हॉपकिंस को दिया था।

यह भी पढ़ें: कब और कहां देख सकते हैं Oscars 2024 अवॉर्ड सेरेमनी? जानें पूरी डिटेल

First published on: Mar 10, 2024 02:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.