Wednesday, 18 February, 2026

---विज्ञापन---

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आ रही फिल्म, ऑनस्क्रीन फिर उड़ेगी पाकिस्तान की धज्जियां

Operation Sindoor: पाकिस्तान ने खिलाफ किया गया भारतीय सैन्य का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अब जल्द ही फिल्म का रूप दिया जा सकता है. खबरों के मुताबिक द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री इसपर काम कर रहे हैं.

Operation Sindoor: साल 2025 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया और भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया. इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान के दर्जनों आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. इस धुआंधार हमले से भारत ने पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दी थी. अब उसी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर खबरें आ रही हैं कि जल्द ही इसकी कहानी बड़े पर्दे पर उतर सकती हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑपरेशन सिन्दूर पर बन रही फिल्म को द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री बना रहे हैं. इसके लिए उन्होंने प्रोड्यूसर भूषण कुमार से हाथ मिलाया है. पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और प्रोड्यूसर भूषण कुमार ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बना रहे हैं.

---विज्ञापन---

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बनेगी फिल्म

पिंकविला के मुताबिक, प्रोडक्शन हाउस के करीबी सूत्रों ने बताया, “भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अपनी अगली फिल्म के लिए साथ आए हैं. इसका निर्माण टी-सीरीज और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन के बैनर तले होगा और फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री करेंगे. ”

इसमें आगे बताया गया, “ये फिल्म पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा किए गए लक्षित सैन्य हमलों के कोडनेम पर आधारित है. फिल्म जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे, के दुखद नरसंहार के बाद की घटनाओं पर आधारित है.” हालांकि अभी इस प्रोजेक्ट को लेकर बाकि जानकारियां अभी गुप्त रखी गई है और जल्द ही जारी की जाएंगी.

पाकिस्तान के खिलाफ चलाया गया था ‘ऑपरेशन सिंदूर’

बता दें बीते साल 7 मई 2025 को भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. इस ऑपरेशन में भारत ने पाकिस्तान और भारतीय सीमा के करीब बने आतंकी अड्डों को निशाना बनाया था और उन्हें मिसाइलों से पूरी तरह तबाह कर दिया था. ये वो लम्हा था, जिसे पूरे भारत देश ने बड़ी दिलचस्पी से टीवी पर देखा था. ऐसे में इसपर घटनाक्रम को बड़े पर्दे पर देखना काफी खास होने वाला है. ये हमला कश्मीर में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद किया गया था, जहां कुछ पाकिस्तानी आतंकवादियों ने कश्मीर के पहलगाम में सामान्य टूरिस्ट्स पर गोलियां चलाई थीं और इसमें कई मासूम लोगों की मौत हो गई थी.

First published on: Feb 18, 2026 08:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.