Pakistani Actors on Operation Sindoor: भारत ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। बीती रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर दी। ये ठिकाने पूरी तरह से ध्वस्त हो गए। वहीं भारतवासी जहां इस ऑपरेशन को सपोर्ट करते हुए चैन की सांस ले रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी एक्टर्स इस ऑपरेशन की निंदा कर रहे हैं। हानिया आमिर और माहिरा खान ने इस ऑपरेशन के लिए भारत पर अपनी भड़ास निकाली है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर क्या बोलीं पाकिस्तानी हसीनाएं?
यह भी पढ़ें: Virat Kohli पर Rahul Vaidya ने फिर कंसा तंज, ट्रोल होने पर भड़के सिंगर
इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट शेयर
डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार पाक एक्टर्स ने इंस्टाग्राम का सहारा लेते हुए इस ऑपरेशन को कायरतापूर्ण बताया। माहिरा खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फातिमा भुट्टो का ट्वीट शेयर किया। साथ ही उन्होंने लिखा, ‘गंभीरता से कायरतापूर्ण! अल्लाह हमारे देश की रक्षा करे, सदबुद्धि आए। आमीन।’
क्या बोलीं हानिया आमिर?
वहीं दूसरी ओर हानिया आमिर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फातिमा भुट्टो का ही ट्वीट शेयर किया। साथ ही इस ऑपरेशन को कायरपूर्ण बताया। हालांकि इस हसीनाओं के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन हैं लेकिन इनकी इंस्टा स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
लेखिका फातिमा भुट्टो ने किया दावा
पाकिस्तानी लेखिका फातिमा भुट्टो ने अपने ट्वीट में दावा किया है कि इस ऑपरेशन में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उन्होंने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत की आक्रामकता का शिकार एक बच्चा भी हो गया। सोते हुए लोगों पर बमबारी की गई।
पहलगाम आतंकी हमले का बदला
बता दें 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 बेगुनाह लोगों की जान चली गई थी। इससे पूरे देश में आक्रोश था। वहीं अब बीती रात भारतीय आर्मी ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें: 5 सबसे अजीब लुक, जिन्हें Met Gala 2025 में देख चकराया लोगों का सिर