स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. कॉमेडियन ने स्टिल अलाइव शो से वापसी कर ली है. उनकी यह वापसी ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के कई महीनों के बाद हुई है. इस शो के एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया भी आए थे और उन्होंने एक कंटेस्टेंट से कुछ ऐसे सवाल किए थे, जिसमें माता पिता के रिश्ते को लेकर अश्लील सवाल पूछा था. रणवीर की इन बातों के बाद देश भर में विवाद हुआ था और समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी.
इस विवाद के बाद रणवीर को और समय को कोर्ट में भी पेश होना पड़ा. हालांकि विवाद के कुछ वक्त बाद रणवीर ने अपना यूट्यूब फिर से शुरू कर लिया, लेकिन समय रैना को वक्त लगा और उन्होंने अब कई महीनों के बाद स्टिल लाइव में वापसी करते हुए यूट्यूबर पर तंज कसा था और उस एपिसोड को लेकर पोल खोली था. वहीं अब रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना के तंज पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया है.
समय रैना पर आया रणवीर अल्लाहबादिया का जवाब
दरअसल, बीते दिन 11 अप्रैल को पपराजी ने रणवीर अल्लाहबादिया को स्पॉट किया था. इस दौरान पपराजी से बाद करते हुए रणवीर ने कहा, ” हम दोनों का समय चल रहा है..”इस बीच जब पैप्स ने समय का जिक्र किया तो उन्होंने कहा, “समय.. कौन समय? क्या समय? हमारा समय. ये हमारा समय है, मेरा समय अब है.” इसपर कुछ लोगों ने कहा कि, “समय रैना को रोस्ट कर दिया इंडायरेक्टली.
लोगों ने वायरल वीडियो पर किए कमेंट
इसके अलावा उनका एक और वीडियो सामने आया है. जिसमें वह पैप्स से बात कर रहे हैं. हालांकि इस वीडियो को देख लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “वह बहुत मेहनत कर रहा है. लेकिन वह फेक है. उसे असली बनने पर काम करना चाहिए. दूसरे यूजर ने लिखा, “लेकिन 8 बार क्यों. एक और यूजर ने लिखा, “वो बिलकुल ढोंगी है – मांसाहारी है, शराब पीता है और सिगरेट पीता है, लेकिन अपने पॉडकास्ट पर इसके विपरीत उपदेश देता है.
रणवीर सिंह के बयान पर हुआ था विवाद
बता दें कि समय रैना ने अपने शो स्टिल अलाइव में बताया था कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में रणवीर अल्लाहबादिया की जिस बात पर विवाद हुआ था वह हकीकत में यूट्यूबर ने शो के दौरान 8 बार कहा था. उसने कंटेस्टेंट से वह सवाल 8 बार पूछा था, लेकिन एडिटिंग के दौरान उन्होंने उसे हटा दिया था और सिर्फ 1 बार का सवाल रखा था, जिसपर बवाल हुआ था और समय, रणवीर, अपूर्वा पर जमकर विवाद हुआ था. साथ ही FIR भी दर्ज हुई थी.
यह भी पढ़ें-‘उसे लेकर चिंता…’, Samay Raina के पोलियो वाले बयान के बाद Amitabh Bachchan ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट