Nora Fatehi Ethnic Looks: फैशन सेंसेशन नोरा फतेही (Nora Fatehi) कमाल की डांसर होने के साथ-साथ बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं। उनके गाने दिलबर-दिलबर के हिट होने के बाद से नोरा इतनी फेमस हो गई की उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। एक्ट्रेस न सिर्फ अपने डांस, एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उनकी बोल्डनेस कई बार इंटरनेट का पारा बढ़ा देती है। हालांकि नोरा का एथिक लुक भी बेहद कमाल का होता है। आज हम अपने इस आर्टिकल में नोरा फतेही के कुछ ऐसे एथिक लुक की तस्वीरें आपके लिए लेकर आ रहे हैं जो बेहद दिलकश हैं। आइए देखते हैं नोरा के खास एथिक लुक।
यह भी पढ़ें:Mrunal Thakur Bridal Look: दुल्हन के लुक में मृणाल ठाकुर ने बरपाया कहर, फैंस हुए दीवाने

Nora Fatehi looks
वैसे तो नोरा का हर लुक बेहद कमाल का होता है। लेकिन अगर हम बात उनके एथिक लुक की करें तो वो भी बेहद अलग और खास होता है। इस फोटो में व्हाइट अटायर में नोरा बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। ओपन हेयर और न्यूड मेकअप में एक्ट्रेस की खूबसूरती कहर बरपा रही है।

Actress Nora Fatehi
नोरा फतेही साड़ी में भी ग्लैमरस का ऐसे तड़का मरती हैं की देखने वाला देखता रह जाता है। ऑफ व्हाइट कलर की शिमरी साड़ी में नोरा बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। साथ में स्टाइलिश ब्लाउज को पहन उन्होंने बोल्ड अंदाज का भी परिचय दिया है।

Actress Nora Fatehi
लहंगे में भी नोरा फतेही कहर बरपाती हैं। इस फोटो में हैवी लहंगा और बोल्ड ब्लाउज पहने उनका लुक बेहद किलर लग रहा है। साथ में कर्ल हेयर और हैवी जूलरी से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

Nora Fatehi Saree Looks
इस फोटो में नोरा फतेही चिकनकारी वर्क वाली बेबी पिंक साड़ी को कट स्लीव प्लंजिंग नेक लाइन ब्लाउज के साथ कैरी किया हुआ है। साथ मैचिंग पर्ल कुंदन चोकर सेट के साथ स्टाइल कर नोरा फतेही ने वाकई फैंस का दिल जीत लिया है।
यह भी पढ़ें:Sara Tendulkar Gorgeous Look: सारा तेंदुलकर का हर लुक है कमाल, देखें शानदार तस्वीरें

Nora Fatehi simple Looks
नोरा फतेही इतनी खूबसूरत हैं कि, उनके चेहरे से नजर हटाना मुश्किल हो जाता है। हमेशा बोल्ड लुक से गदर मचने वाली नोरा ने इस फोटो में व्हाइट कलर का घेरदार सूट पहना हुआ है। सिंपल लुक और क्यूट सी स्माइल में नोरा ने अपने फैंस का दिल धड़का दिया है।
और पढ़िए – फोटो गैलरी से जुड़ी ख़बरें