Rana Naidu Season 2: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज 'राणा नायडू सीजन 2' के ऐलान के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीरीज का टीजर और रिलीज डेट तो पहले ही आ चुके हैं, मगर अभी ट्रेलर आउट नहीं हुआ है। अर्जुन रामपाल, राणा दग्गुबाती, वेंकटेश और सुरवीन चावला जैसे स्टार्स से सजी वेब सीरीज 'राणा नायडू सीजन 2' के ट्रेलर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और अब फैंस की ये उत्सुकता बढ़ने वाली है, क्योंकि नेटफ्लिक्स ने 'राणा नायडू सीजन 2' के ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान जो कर दिया है।
यह भी पढ़ें: 3 दिन में कमाए 14 करोड़, दुनियाभर में छाया इस पंजाबी फिल्म का सीक्वल, बजट भी पार
'राणा नायडू सीजन 2' पर आया अपडेट
दरअसल, नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अर्जुन रामपाल जेल के अंदर बंद है और बाहर खड़े राणा दग्गुबाती उनसे बात कर रहे हैं। दोनों बात कर रहे हैं और अचानक से अर्जुन और राणा एक दूसरे का कॉलर पकड़ लेते हैं।
कब आएगा'राणा नायडू 2' का ट्रेलर?
इस वीडियो के साथ ही नेटफ्लिक्स ने 'राणा नायडू सीजन 2' के ट्रेलर की रिलीज डेट रिवील कर दी है। कैप्शन में साफ शब्दों में लिखा है, 'दो पावरहाउस। एक मुक़ाबला। लेकिन इस बार यह व्यक्तिगत है। राणा नायडू का ट्रेलर कल रिलीज होगा।'
नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होगी सीरीज
13 जून 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ‘राणा नायडू सीजन 2’ स्ट्रीम होने वाला है। राणा नायडू एक बार फिर दमदार अवतार में ओटीटी पर वापसी करने जा रहे हैं और सीरीज को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। नेटफ्लिक्स की इस एक्शन-थ्रिलर सीरीज को करण अंशुमान और सुपर्ण वर्मा ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज में इस बार सुरवीन चावला, कीर्ति खरबंदा, सुशांत सिंह, अभिषेक बनर्जी और डिनो मोरिया का किरदार भी गजब होने वाला है।
यह भी पढ़ें: बेटी के बर्थडे पर इमोशनल हुए Shatrughan Sinha, सोनाक्षी की क्यूट तस्वीरें शेयर कर लिखा प्यारा मैसेज
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.