Netflix Movie Frankenstein: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्रेज अब कम हो गया है, क्योंकि ओटीटी पर दर्शकों को बेहतरीन कंटेंट देखने को मिल रहा है। इस बीच एक हॉरर फिल्म के टीजर को देखने के बाद लोगों ने डिमांड कर दी है, इसे थियेटर में रिलीज किया जाए। इस फिल्म का टीजर इतना शानदार है, जिसे देखकर लोग कांप उठे हैं। ऐसे में लोग अब इस फिल्म को ओटीटी की बजाय सीधे पहले थियेटर में लाने की मांग कर रहे हैं। आइए बताते हैं कि नेटफ्लिक्स पर आने वाली इस हॉरर फिल्म का नाम क्या है, जिसकी एक झलक ने ही लोगों को अपना फैन कर दिया है।
यह भी पढ़ें: पिता के निधन से पहुंचा सदमा, छोड़ा काम, बिना बताए किस सफर पर निकल गए थे ‘माधव मिश्रा’?
बेहतरीन डायरेक्टर ने बनाई हॉरर फिल्म
फिल्म के नाम से पहले ये जान लीजिए कि इस मूवी के डायरेक्शन की कमान डायरेक्टर गिलर्मो डेल टोरो के हाथों ने संभाली है। गिलर्मो डेल टोरो एक उम्दा डायरेक्टर, राइटर और एक्टर हैं और खासतौर पर उनको फेयरीटेल और हॉरर फिल्मों में तो उनका कोई जवाब नहीं है। हर कोई उनकी फिल्म को देखने के बाद उनका फैन हो जाता है और अब तो सिर्फ उनकी मूवी के टीजर से ही लोग इंप्रेस हो गए हैं।
'फ्रेंकस्टीन' टीजर ने खड़े किए रोंगटे
नेटफ्लिक्स ने हॉरर फिल्म 'फ्रेंकस्टीन' का टीजर 1 जून को रिलीज किया गया है, जो बेहद खौफनाक है। अपनी हॉरर मूवीज के लिए फेमस गिलर्मो डेल टोरो इस बार एक काले जादू की कहानी दर्शकों के बीच लेकर आ रहे हैं। मूवी में ऑस्कर इसाक विक्टर एक वैज्ञानिक के किरदार में है, जिसका नाम फ्रेंकस्टीन है। जो मरे हुए लोगों को जिंदा करने की कोशिश करता है और मूवी में मोस्ट हैंडसम हंक जैकब एलोर्डी राक्षस के रोल में दिखने वाले हैं।
'फ्रेंकस्टीन' पर यूजर्स का रिएक्शन
हॉरर फिल्म 'फ्रेंकस्टीन' के टीजर को देखने के बाद लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं और ज्यादातर लोगों का कहना यही है कि इस फिल्म को ओटीटी की जगह थियेटर में रिलीज किया जाए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'यह रियल में थिएटर रिलीज के काबिल है', दूसरे यूजर ने कमेंट कर बोला, 'मुझे लगता है कि हम सभी इस बात पर सहमत हो सकते हैं कि इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना चाहिए। गिलर्मो के कोशिश इसके हकदार हैं।' तीसरे यूजर ने बोला, 'केवल राक्षस ही भगवान की भूमिका निभाते हैं। फ्रेंकस्टीन के लिए सबसे पोएट्री टैगलाइन है। इंसान का अहंकार और भगवान की भूमिका निभाने की गलती कहानी का एक शक्तिशाली कहानी है और मैं गिलर्मो डेल टोरो को इसे फिर से जिंदा करते हुए देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं!'
यह भी पढ़ें: रोमांस में डूबे Kartik Aaryan-Ananya Panday, फर्स्ट लुक के साथ रिलीज डेट रिवील
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.