✕
  • Latest
  • E24 News
    • Reviews
    • Box Office
  • Galleries
  • Cinema
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • Regional
      • South Cinema
      • Rangla Punjab
      • भोजपुरी
      • Marathi – Gujarati
      • Others
    • लाइफस्टाइल
  • Gossip
  • Web series
  • वीडियो
  • Mobile
  • Latest
  • E24 News
  • Reviews
  • Box Office
  • Galleries
  • Cinema
  • बॉलीवुड
  • हॉलीवुड
  • Regional
  • South Cinema
  • Rangla Punjab
  • भोजपुरी
  • Marathi – Gujarati
  • Others
  • Web series
  • वीडियो
  • Mobile

---विज्ञापन---

Home/E24 News

सोनू कक्कड़ से अनबन के बीच Neha-Tony ने साथ बिताया टाइम, वेकेशन की फोटोज वायरल

सोनू कक्कड़ से अनबन के बीच नेहा और टोनी साथ में टाइम बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज खूब वायरल हो रही है।

Himani Sharma | Updated: Apr 15, 2025 19:26
Share :
fbtwitter whatsapp
telegram
सोनू कक्कड़ से अनबन की खबरों के बची नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ साथ में टाइम बिता रहे हैं। नेहा ने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं। दोनों भाई-बहन आपस में काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों के साथ नेहा के पति और सिंगर रोहनप्रीत सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'पसंदीदा लोगों के साथ उड़ान का आनंद।' सोशल मीडिया पर ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं। यह भी पढ़ें: Video: स्विट्जरलैंड में किसके साथ हैं सारा अली खान, वेकेशन की तस्वीरें वायरल वायरल फोटोज में नेहा, टोनी और रोहनप्रीत फ्लाइट में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। तीनों बिजनेस क्लास में ट्रैवल कर रहे हैं। सोनू कक्कड़ की भाई-बहनों से रिश्ता तोड़ने वाली पोस्ट के बाद पहली बार नेहा ने सोशल मीडिया पर कुछ शेयर किया है। वहीं फोटोज को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस नेहा को काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। बता दें कुछ दिन पहले ही सोनू ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि वो अपने सुपरस्टार भाई बहनों से अलग हो रही हैं और नेहा और टोनी से उनका कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद सोनू ने इसे डिलीट भी कर दिया था। यह भी पढ़ें: कौन हैं अनुकूल मिश्रा? जिन्होंने कन्नड़ एक्ट्रेस वैष्णवी गौड़ा से की सगाई, फोटोज हुईं वायरल


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

Neha Kakkar

---विज्ञापन---

© B.A.G Convergence Limited. 2024 : All Rights Reserved.