Thursday, 19 September, 2024

---विज्ञापन---

शादी से पहले हुई प्रेग्नेंट; बेडरूम सीन देने से नहीं किया परहेज; जिनके पति की शादी से पहले थीं 75 गर्लफ्रेंड

Neha Dhupia Birthday: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी कड़ी मेहनत से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नेहा धूपिया का आज बर्थडे है। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रही हैं। इस खास दिन पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हैं...

Neha Dhupia
इमेज क्रेडिट: इंस्टाग्राम

Neha Dhupia Birthday: एक ऐसी एक्ट्रेस जिसने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई। दिन-रात एक कर बॉलीवुड सिनेमा में अपनी शाख जमाई। बी ग्रेड फिल्मों में भी काम करने से परहेज नहीं किया। एक्टिंग से दिल जीता तो बोल्डनेस से होश उड़ाए। लेकिन फिल्मों में कम ही काम किया, बावजूद इसके आज वो लैविश लाइफ जीती हैं। हम बात कर रहे हैं, मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस नेहा धूपिया की जिन्होंने हॉटनेस से ऐसा गदर मचाया कि देखने वालों की आंखें खुली की खुली रह गई। आज नेहा का बर्थडे है तो इस खास दिन पर उनकी जर्नी पर एक नजर डालनी तो बनती ही है। सबसे पहले तो हम उन्हें हमारी पूरी टीम की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। अब उनके बारे में कुछ खास बातें जान लेते हैं।

आर्मी परिवार की लाड़ली हैं नेहा

नेहा धूपिया का जन्म 27 अगस्त साल 1980 को कोच्चि, केरल में हुआ है। वो एक आर्मी परिवार में पैदा हुई थीं। नेहा के पिता प्रदीप सिंह धूपिया आर्मी मैन थे और मां हाउस वाइफ थीं।

नेहा कि स्कूलिंग दिल्ली से ही हुई और ग्रेजुएशन उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से की थी। नेहा पढ़ाई में अव्वल तो थी ही इसके साथ ही उन्हें ग्लैमर की दुनिया भी पसंद थी।

मॉडलिंग से की करियर की शुरुआत

नेहा ने पढ़ाई के दौरान ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके साथ ही उन्होंने मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में भाग लेने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए जी जान लगा दी और बौद्धिक क्षमताओं पर विशेष ध्यान दिया।

वो कहते हैं न अगर कुछ करने की लगन हो तो फल जरूर मिलता है। नेहा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, उन्हें साल 2002 में ‘फेमिना मिस इंडिया’ का खिताब मिला। इसके बाद ही उन्होंने साल 2002 में ही मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में भारत का प्रतिनिधित्व किया, वो इसमें टॉप 10 में जगह बना पाई।

यह भी पढ़ें: सिर काट भी सकते हैं… कंगना रनौत की जान को खतरा, एक्ट्रेस ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

इस फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू

नेहा धूपिया ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने के बाद बॉलीवुड में एंट्री मारी। उन्होंने साल 2003 में फिल्म ‘कयामत: सिटी अंडर थ्रेट’ से डेब्यू किया। हालांकि उन्हें असली पहचान साल 2004 में आई फिल्म जूली से मिली। इस फिल्म में उन्होंने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थी। इसके अलावा एक्ट्रेस ने सिसकियां, शीशा जैसी फिल्मों में बेडरूम सीन देने में कोई परहेज नहीं किया।

किसिंग सीन के लिए धुलवाए हाथ

नेहा धूपिया ने टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो कपिल शर्मा में एक ऐसी बात का खुलासा किया जिसे जान सभी हैरान हो गए। दरअसल एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म ‘दस कहानियां’ के दौरान एक किसिंग सीन करना था। इस सीन को करने से पहले उन्होंने एक्टर से 5 बार हाथ धुलवाए थे। उन्होंने बताया कि वो हाईजीन का ख्याल रखती हैं, इसलिए ही उन्होंने ये काम किया।

शादी से पहले हो गई प्रेग्नेंट

नेहा धूपिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में छाई रहीं। वैसे तो उनका नाम इंडस्ट्री के कई लोगों के साथ जुड़ा, लेकिन नेहा ने अंगद बेदी संग शादी कर सभी का दिल तोड़ दिया। उन्होंने आनन फानन में शादी की, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। शादी करने के कुछ ही महीनों बाद वो एक बच्चे की मां बनीं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, अंगद बेदी की नेहा धूपिया से शादी से पहले 75 गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। लेकिन नेहा से मिलने के बाद वो सिर्फ उन्हीं के हो गए और आज एक हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘इश्कबाज’ एक्ट्रेस की शादी में आई दरार, 3 महीने से पति से अलग, जल्द होगा तलाक

First published on: Aug 27, 2024 07:54 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.