Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Neha Bhasin ने 20 साल की उम्र में क्यों की थी सुसाइड की कोशिश? सिंगर ने किया खुलासा

एक इंटरव्यू के दौरान सिंगर नेहा भसीन ने बताया कि जब वो 20 साल की थी तब उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी। साथ ही उन्होंने अपने मेंटल हेल्थ पर भी बात की। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

नेहा भसीन एक टैलेंटेड सिंगर हैं, जिन्होंने कई भाषाओं में गाने गाए हैं। 2002 में उन्होंने भारत के पहले ऑल-गर्ल पॉप बैंड Viva के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने बॉलीवुड, टॉलीवुड और इंडी म्यूजिक में एक सफल सोलो करियर बनाया। गायिका नेहा भसीन हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने जीवन से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया कि वो जब 20 साल की थी तब उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी।

नेहा भसीन ने क्या कहा?

नेहा ने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के साथ एक पॉडकास्ट में बताया कि 2003 में करियर शुरू होने के सिर्फ एक साल बाद ही उन्हें वजन घटाने के लिए फैट बर्नर दिए गए थे। उस वक्त वो इतनी छोटी थीं कि उन्हें इसके नुकसान का अंदाजा नहीं था। उन्होंने एक घटना के बारे में बताया जब उन्होंने एक टेलीविजन चैनल के साथ काम किया था। एक मीटिंग के दौरान, चैनल के एक व्यक्ति ने स्क्रीन पर उनका वीडियो चलाया और उनका पेट जूम करके दिखाते हुए कहा कि देखो तुम कितनी मोटी हो। इसी वजह से हम वीडियो रिलीज नहीं कर सकते। उस वक्त मेरा वजन सिर्फ 50 किलो था। इस अपमान से दुखी होकर मैंने घर जाकर गुस्से में फैट बर्नर की आधी से ज्यादा बोतल पी ली, जिससे मुझे दो दिन तक उल्टियां होती रहीं। उन्होंने कहा कि ये मेरा सुसाइड करने का तरीका था। बैंड को पता ही नहीं चला कि मेरे साथ क्या हुआ था।

---विज्ञापन---

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी लड़ाई

नेहा ने अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के संघर्षों के बारे में खुलकर बात करना शुरू किया है। 2024 में उन्होंने बताया कि वो PMDD (प्रीमेंस्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर) से पीड़ित हैं। इसके अलावा 2022 में उन्हें पता चला कि उनके शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन की कमी है, जिससे उन्हें हर महीने लगभग आधे समय तक ठीक से काम करने में मुश्किल होती है।

नेहा के बारे में

नेहा 2021 में Bigg Boss OTT और फिर Bigg Boss 15 में भी नजर आई थीं। अपने बोल्ड अंदाज और साफ बात करने के लिए वह जानी जाती हैं। उनकी आवाज और सिंगिंग स्टाइल को खूब सराहना मिली है। उन्होंने कई इंडिपेंडेंट गाने, फोक-फ्यूजन म्यूजिक भी रिलीज किए हैं और हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और पंजाबी जैसी भाषाओं में भी गाया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- आराध्या बच्चन क्यों नहीं हैं सोशल मीडिया पर, जानिए अभिषेक बच्चन ने क्या कहा?

 

---विज्ञापन---
First published on: Jul 08, 2025 06:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola