Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

सगाई की सालगिरह पर नीतू कपूर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, थ्रोबैक फोटो में दिखी ऋषि कपूर संग अमर मोहब्बत

नीतू कपूर ने अपनी सगाई की सालगिरह पर एक इमोशनल पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने ऋषि कपूर के साथ थ्रोबैक फोटो शेयर कर उनके साथ अमर मोहब्बत को दिखाई है।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर सगाई की सालगिरह पर याद किया है। इस मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पुरानी थ्रोबैक फोटो शेयर की है। ये उनके पुराने दिनों की याद दिला रही है। इस फोटो को देख लोगों को उनकी मोहब्बत याद आ रही है।

1979 की थ्रोबैक तस्वीर ने जगाई यादें

नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई सीपिया-टोन्ड तस्वीर में वह और ऋषि कपूर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। दशकों पुरानी इस तस्वीर में दोनों की केमिस्ट्री आज भी साफ झलकती है। इस फोटो के साथ नीतू ने लिखा, “इसी दिन 1979 में सगाई हुई थी। समय बहुत तेजी से बीतता है।” उनका यह कैप्शन फैंस को इमोशनल कर रहा है।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल

ऋषि और नीतू कपूर 70 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में साथ नजर आए। फिल्मों की ये जोड़ी रियल लाइफ में भी एक-दूजे के हो गए। साल 1979 में सगाई करने के बाद दोनों ने साल 1980 में शादी की थी। इनका रिश्ता न सिर्फ पर्दे पर बल्कि पर्सनल लाइफ में भी प्यार और समझदारी की मिसाल बना। दोनों ने मिलकर दो बच्चों, रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी की परवरिश की।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  ‘किस किस को प्यार करूं 2’ का नया पोस्टर रिलीज, कपिल की शादी की कॉमेडी देख खुशी से झूमें फैंस

ऋषि कपूर के निधन के बाद भी बनी हुई हैं यादें

अप्रैल 2020 में ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को गहरा सदमा पहुंचा था। तब से नीतू कपूर अक्सर उनके साथ की यादें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने ऋषि कपूर की फिल्म ‘कर्ज’ के 45 साल पूरे होने पर भी एक खास वीडियो शेयर किया था। नीतू कपूर ने अपनी सगाई की सालगिरह पर भी ऋषि कपूर के साथ पोस्ट शेयर कर प्यार की झलक दिखाई है जो दोनों के बीच साल 1979 में शुरू हुई थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सबको हंसाने वाला स्टार, खुद झेलता रहा जिंदगी भर दर्द, जानें सतीश कौशिक की कहानी

First published on: Apr 13, 2025 02:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola