---विज्ञापन---

क्या फैंस की डिमांड पर शो में एंट्री लेंगी ऐश्वर्या राय? सीजन 3 पर नव्या ने दिया अपडेट

Navya nanda on invite aishwarya on show: नव्या नंदा पिछले काफी समय से ऐश्वर्या राय बच्चन को शो पर बुलाने की डिमांड की जा रही थी। आखिरकार नव्या ने खुलासा कर दिया कि वो पॉडकास्ट शो के तीसरे सीजन में किन्हें बुलाने वाली हैं।

Navya nanda
Navya nanda

Navya nanda on invite aishwarya on show: पिछले कुछ दिनों से नव्या नवेली नंदा अपने पॉडकास्ट शो ‘व्हाट द हेल नव्या’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस पिछले कुछ दिनों से नव्या से शो में ऐश्वर्या को इनवाइट करने की डिमांड कर रहे हैं। नव्या इस शो में नानी जया बच्चन और श्वेता बच्चन के साथ मिलकर अलग-अलग टॉपिक पर बात करती नजर आती हैं। हाल ही में शो में अगस्तय नंदा के एंट्री के बाद लोग उनसे पूछने लगे है कि वो शो में अपनी मामी ऐश्वर्या को कब बुला रही हैं।

क्या मामी ऐश्वर्या बनेंगी नव्या के शो का हिस्सा

शो में अगस्त्य के एंट्री को फैंस ने बहुत पसंद किया। इस मस्ती को देखने के बाद नव्या के फैंस कहने लगे कि अगर ऐश्वर्या आएंगी तो एपिसोड हिट रहेगा। दूसरे यूजर ने नव्या से डिमांड की कि ‘प्लीज शो में ऐश्वर्या को बुलाओ।’ वही कुछ लोगों ने उनसे मामा अभिषेक और अमिताभ को टॉक शो में इनवाइट करने की बात की।

शो में किन्हें इनवाइट करेंगी नव्या

शो में ऐश्वर्या, अभिषेक और अमिताभ को इनवाइट करने के सवाल पर नव्या ने जवाब देते हुए कहा कि वो चाहती हैं कि शो के तीसरे सीजन में इस बार घर के नहीं बल्कि बाहर के लोग शिरकत करें। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पसंद का खुलासा कि वो क्रिकेटर दीप्ति शर्मा की बहुत बड़ी फैन हैं। इसका मतलब साफ है कि वो शो में उन्हें बुला सकती हैं।

2 साल पहले नव्या ने शुरू किया था पॉडकास्ट शो

नव्या का ये शो दो साल पहले शुरू हुआ था। साल 2022 में शो का नव्या ने इस शो का प्रोमो शेयर किया था। उन्होंने प्रोमो के साथ लिखा था कि वो तीन जेनरेशन की ऐसी कहानियां बताने के लिए आई हैं, जिन्हें लोगों ने पहले कभी नहीं सुना होगा।

First published on: Apr 01, 2024 06:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.