Pearl V Puri Quit Television: छोटे पर्दे के मोस्ट हैंडसम हंक पर्ल वी पुरी काफी टाइम से किसी सीरियल में नजर नहीं आए हैं। पर्ल ने कई हिट शोज में काम किया है और उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग भी हैं। 'नागिन 3' से लेकर 'बेपनाह प्यार' जैसे हिट टीवी सीरियल से लेकर 'यारियां 2' फिल्म में भी पर्ल नजर आ चुके हैं। लेकिन काफी टाइम से वो टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं, ऐसे में लोगों को लग रहा है कि कहीं उन्होंने टीवी की दुनिया को अलविदा तो नहीं कह दिया है। हालांकि अब इन खबरों पर एक्टर पर्ल ने खुलकर बात की है और सच बताया है।
यह भी पढ़ें: Eisha Singh पर क्यों भड़कीं Chahat Pandey? इंटरव्यू में बोल दिया ‘घटिया’
क्या पर्ल ने छोड़ी टीवी इंडस्ट्री?
टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी ने 'यारियां 2'से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। पर्ल लगातार फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन टीवी शोज से वो दूर हैं। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान पर्ल से उनके टीवी इंडस्ट्री छोड़ने पर सवाल पूछा गया। तब एक्टर ने रिवील किया है कि उन्होंने टेलीविजन को पूरी तरह से नहीं छोड़ा है।
टीवी पर क्या बोले पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri Quit Television)
टेलीविजन इंडस्ट्री छोड़ने के सवाल पर पर्ल ने कहा, 'मैं टेलीविजन की बहुत इज्जत करता हूं, क्योंकि इसने मुझे फेम, पैसा और मौके बहुत कुछ दिया है। मैं टीवी को कभी मना नहीं कर सकता। मगर अभी मैं अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हूं, जिसकी वजह से मैं टीवी नहीं कर पा रहा हूं।'
इस वजह से नहीं कर रहे TV शोज
पर्ल वी पुरी इस समय अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं और इसके अलावा भी एक्टर ने एक और वजह भी बताई है। उन्होंने कहा, ' टीवी के लिए कम से कम 5-6 महीने काम करने की जरूरत होती है, इसलिए इसमें टाइम लगता है।' गौरतलब है कि पर्ल वी पुरी ने कम समय में ही टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है और उनके फैंस उनको छोटे पर्दे पर देखने के लिए काफी बेताब हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में शॉकिंग एविक्शन, फिनाले से ठीक पहले बेघर हुआ ये खिलाड़ी; नाम सुन लगेगा झटका
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.