---विज्ञापन---

फेमस म्यूजिक कंपोजर Vijay Anand का निधन, इंडस्ट्री को लगा तगड़ा झटका

Music Composer Vijay Anand Death: म्यूजिक इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर आई है जिसने सभी को परेशान कर दिया है। फेमस म्यूजिक कंपोजर विजय आनंद का 71 साल की आयु में निधन हो गया। विजय का निधन चेन्नई में हुआ है। इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री को गमगीन कर दिया है। साथ ही उनके […]

Vijay Anand Death
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

Music Composer Vijay Anand Death: म्यूजिक इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर आई है जिसने सभी को परेशान कर दिया है। फेमस म्यूजिक कंपोजर विजय आनंद का 71 साल की आयु में निधन हो गया। विजय का निधन चेन्नई में हुआ है। इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री को गमगीन कर दिया है। साथ ही उनके फैंस भी इस न्यूज़ के आने के बाद से दुखी हैं, और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। विजय के निधन से इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है।

बीमारी के चलते हुआ निधन  (Music Composer Vijay Anand Death)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीते मंगलवार को विजय आनंद का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन अफसोस की इलाज के बावजूद भी उन्हें बचाया न जा सका और एक चमकता सितारा कहीं विलुप्त हो गया। विजय का म्यूजिक इंडस्ट्री में गहरा योगदान रहा। उनके जाने के बाद परिवार में मातम पसर गया।

Music Composer Vijay Anand

इमेज क्रेडिट: गूगल

मुकाम हासिल करने के लिए की कड़ी मेहनत

विजय आनंद की मौत की खबर से उनके चाहने वालों समेत इंडस्ट्री के लोगों को भी तगड़ा झटका लगा है। विजय के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1982 में अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने काम को लेकर वो बहुत सीरियस रहते थे, और लग्न के साथ काम करते थे। इसी का नतीजा था की उनकी गिनती टॉप के म्यूजिक कंपोजर में होती थी। विजय ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में करीब 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

बता दें कि रजनीकांत की ‘नान आदिमाई इलई’ ही नहीं बल्कि ‘नानायम इलाथा नान्याम’, ‘वेट्री मेल वेट्री’, ‘वाई सलिल वीरराडी’, ‘कवलन अवन कोवलन’, ‘ऊरुक्कु उबाथेसम’ और कई अन्य फिल्मों के लिए भी संगीत दिया है।

विजय ने इन इंडस्ट्री में किया नाम रोशन  (Music Composer Vijay Anand Death)

विजय आनंद ने न सिर्फ कन्नड़ और तमिल बल्कि तेलुगु मूवी में भी अपना संगीत दिया। साउथ की हिट फिल्मों में विजय का संगीत रहना आम बात थी। बता दें कि उन्होंने साल 1986 में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘नान आदिमाई इलै’ और ‘ओरु जीवनथन’ में भी अपना संगीत दिया था।

First published on: Feb 08, 2024 07:33 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.