Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं MM Keeravaani? जिनके पिता के निधन पर साउथ इंडस्ट्री में छाया मातम

MM Keeravaani Father Died: ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम कीरवानी के पिता का निधन हो गया है। वहीं इस दुखद घड़ी में पूरी साउथ इंडस्ट्री उनके साथ खड़ी है। पवन कल्याण और चिरंजीवी ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

MM Keeravaani Father Died: साउथ इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। तेलुगु इंडस्ट्री के दिग्गज संगीतकार एमएम कीरवानी के पिता शिव शक्ति दत्ता का निधन हो गया है। इस खबर से साउथ सिनेमा में मातम छा गया है। पवन कल्याण से लेकर चिंरजीवी तक शिव शक्ति दत्ता के निधन पर दुख जता रहे हैं। शिव शक्ति ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक वो उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। कीरवानी के परिवार के साथ इस दुखद घड़ी में पूरी साउथ इंडस्ट्री खड़ी है।

यह भी पढ़ें: क्या Rajkumar Rao निभाएंगे Sourav Ganguly का किरदार? बायोपिक में लीड रोल के लिए इन एक्टर्स की भी हो चुकी है चर्चा

---विज्ञापन---

कौन थे एमएम कीरावानी?

एमएम कीरवानी के पिता के निधन पर साउथ इंडस्ट्री ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है। वहीं संगीत जगत में उनके जाने की कमी हमेशा खलेगी। शिव शक्ति दत्ता एक महान संगीतकार थे। उन्होंने ‘बाहुबली’, ‘मगधीरा’, ‘आरआरआर’, ‘श्रीरामदासु’ और ‘राजन्ना’ जैसी फिल्मों में काम कर अपना महान योगदान दिया है।

---विज्ञापन---

कीरावानी को मिला ऑस्कर

वहीं कीरावानी भी साउथ इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम हैं। वो ऑस्कर से लेकर पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित हैं। उन्होंने आरआरआर के ‘नाटू-नाटू’ गाने के लिए ऑस्कर जीता था। वहीं इनकी पूरी फैमिली म्यूजिक से जुड़ी हुई है। कीरवानी ने अपने करियर की शुरुआत 1987 में बतौर म्यूजिक डायरेक्टर की थी। वहीं ‘आरआरआर’ के ‘नाटू-नाटू’ गाने ने उनकी उपलब्धि में चार चांद लगा दिए। वहीं उन्होंने बॉलीवुड में अजय देवगन और तब्बू की लेटेस्ट मूवी ‘औरों में कहां दम था’ में म्यूजिक दिया है।

---विज्ञापन---

पवन कल्याण और चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि

कीरावानी के पिता के निधन पर साउथ इंडस्ट्री ने दुख जाहिर किया है। पवन कल्याण और चिरंजीवी ने भी उनको श्रद्धांजलि दी। पवन कल्याण ने अपने एक्स पर ट्विट करते हुए लिखा, ‘शिव शक्ति दत्ता के जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं दूसरी ओर चिरंजीवी ने भी ट्रिब्यूट देते हुए लिखा, ‘इस खबर से गहरा सदमा पहुंचा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। परिवार के साथ मेरी संवेदना हैं।’

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस की एंट्री, नेशनल टीवी पर खोलेंगी टूटी शादी के राज!

---विज्ञापन---
First published on: Jul 08, 2025 01:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola