---विज्ञापन---

आप भी बनना चाहती हैं Miss World? जान लें इसके योग्य हैं या नहीं?

Miss World: अगर आप मिस वर्ल्ड बनने का सपना देख रही हैं तो जान लें कि इसके लिए क्या योग्यता होनी चाहिए और आपकी एज कितनी होनी चाहिए।

miss world
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

Miss World: मिस वर्ल्ड का खिताब जीतना हर महिला के लिए किसी सपने से कम नहीं है। लेकिन ऐसी बहुत सी हसीनाएं हैं जो इस इस खिताब को अपने नाम कर चुकी हैं। भारत में सुंदर लड़कियों की कोई कमी नहीं है। हां ये सच है कि बहुत से लोगों को लगता है कि मिस वर्ल्ड का खिताब उन्हीं महिलाओं को मिलता है जो बेहद खूबसूरत हों। लेकिन ऐसा नहीं है, इस खिताब के लिए सुंदर होने के साथ ही इंटेलिजेंट होना भी बहुत जरूरी है। आज का आर्टिकल उन लोगों के लिए बहुत खास है जो मिस वर्ल्ड बनने का सपना देखती हैं। तो आइए जानते हैं कि मिस वर्ल्ड बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए, साथ ही ये भी जान लें कि अब कब होने वाला है

कब होगा मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन? 

इस बार 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन भारत देश में होने जा रहा है। मुंबई में इसका फिनाले होगा जिसमें भारत को रिप्रेजेंट करने के लिए सिनी शेट्टी का नाम सामने आया है। सिनी एक मॉडल हैं, और वो जितनी हसीन हैं उतनी ही बुद्धिमान भी हैं। ये प्रतियोगिता 9 मार्च 2024 को मुंबई में होने वाली है।

Miss World

इमेज क्रेडिट: गूगल

क्या है एलिजिबिलिटी?

अगर आप भी मिस वर्ल्ड बनने का सपना देखती हैं तो जान लें कि इसके लिए क्या आवश्यकता है। इसके लिए जरूरी है कि आपकी एज 18-25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सबसे जरूरी बात की आप अनमैरिड हों। यही नहीं आपकी सगाई भी नहीं हुई हो। साथ ही इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए आपकी हाइट 5’3 इंच या उससे ज्यादा होनी चाहिए।

Miss World

इमेज क्रेडिट: गूगल

इस कॉन्टेस्ट के लिए कैसे करें अप्लाई?

चलिए इसके अगले स्टेप के बारे में जानते हैं कि आप मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन के लिए कैसे अप्लाई करें। मिस वर्ल्ड बनने से पहले महिला की सुंदरता के साथ उनकी इंटेलिजेंट और कॉन्फिडेंस लेवल को भी जांचा जाता है। इस कॉन्टेस्ट में भाग लेने से पहले आपको नेशनल लेवल की प्रतियोगिता में शामिल होना होगा और उसे जीतना भी होगा।

Miss World

इमेज क्रेडिट: गूगल

अगर आप इन सभी मानदंडों पर खरे उतरते हैं तो सबसे पहले मिस इंडिया बनने के लिए https://www.femina.in/ पर अप्लाई करना होगा। मिस वर्ल्ड सौंदर्य कॉम्पिटिशन में शामिल होने से पहले अपने देश के राष्ट्रीय निदेशक के जरिए आवेदन करना होगा और नेशनल लेवल पर होने वाली प्रतियोगिता को जीतना होगा। इस प्रतियोगिता में रैंप वॉक और इंटरव्यू जैसे कई राउंड पर कंटेस्टेंट को परखा जाता है।

मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट

आपको पता होना चाहिए कि मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट जीतने के लिए कंटेस्टेंट को कई राउंड का सामना करना पड़ता है और उन्हें पास भी करना होता है। अगर आप भी मिस वर्ल्ड बनना चाहती हैं तो इन बातों को जान लें।

Miss World

इमेज क्रेडिट: गूगल

फर्स्ट राउंड

इस प्रतियोगिता के लिए कैंडिडेट को लाइव शो में स्विम सूट या एथलेटिक सूट पहनना होता है। इसके बाद शाम को ईवनिंग गाउन पहनना होता है। इस पहनावे से कंटेस्टेंट के फीचर्स और फिजिकल लुक का को जांचा और परखा जाता है।

सेकेंड राउंड

इसके बाद कैंडिडेट को सेकंड राउंड को फेस करना होता है जिसमें इवनिंग गाउन सेगमेंट से सिलेक्ट हुई हसीनाओं को टॉप 6 की कैटेगरी में रखा जाता है। इस राउंड में इंटरव्यू होता है। इसमें प्रश्न उत्तर पूछे जाते हैं और फिर उन्हीं के आधार पर विनर की घोषणा की जाती है।

First published on: Feb 25, 2024 02:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.