72वां मिस वर्ल्ड खिताब अपने नए चेहरे को मिल गया है। इस बार थाईलैंड की 21 साल की ओपल सुचता चुऊंग्स्री के सर पर इस ताज को सजाया गया है। भारत के हैदराबाद में हुए इस भव्य अंतरराष्ट्रीय आयोजन में उन्होंने दुनिया के 110 देशों की कंटेस्टेंट्स को पछाड़ते हुए मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। ओपल की जीत सिर्फ सुंदरता की नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, सामाजिक जागरूकता और मंच पर उनके प्रभावशाली प्रदर्शन से उन्होंने हासिल की है। इस मौके पर आइए जानते हैं कि कौन हैं ओपल सुचता? और कैसे उन्होंने इस मंच तक का सफर तय किया?

कौन हैं ओपल सुचता चुऊंग्स्री?

ओपल सुचता की उम्र सिर्फ 21 साल है। ओपल सुचता ने साल 2024 में मिस यूनिवर्स थाईलैंड का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड 2025 में अपने देश थाईलैंड का प्रतिनिधित्व किया और अद्भुत आत्मविश्वास, सुंदरता और सामाजिक सेवा की भावना के साथ विजेता बनकर उभरीं हैं। हर तरफ इनकी चर्चाएं चल रही हैं।    

110 कंटेस्टेंट को पछाड़कर बनीं मिस वर्ल्ड

मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता का आयोजन भारत के हैदराबाद शहर में हुआ, जहां 31 मई की रात 72वीं मिस वर्ल्ड के नाम का ऐलान किया गया। इस बार का खिताब थाईलैंड की सुंदरी ओपल सुचता चुऊंग्स्री ने अपने नाम किया है। ओपल सुचता ने दुनिया के लगभग 110 देशों से आई प्रतियोगियों को हराकर यह प्रतिष्ठित खिताब की जीत को अपने नाम किया। इस खास मौके पर साल 2024 की मिस वर्ल्ड रहीं चेक रिपब्लिक की क्रिस्टिना पिस्कोवा ने ओपल सुचता को मिस वर्ल्ड 2025 का ताज पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।  

किनती मिली प्राइज मनी?

ताज के साथ-साथ ओपल को 1 मिलियन डॉलर यानी लगभग 8.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि भी दी गई। यह राशि मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन और उसके ग्लोबल पार्टनर्स द्वारा दी  जाती है। बता दें कि इस बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी भारत ने की। 7 मई से शुरू हुए इस इवेंट का आयोजन लगभग 24 दिनों तक चला। हैदराबाद के हाईटेक्स एग्जिबिशन सेंटर में हुए इस समारोह ने भारत की सांस्कृतिक विविधता और आयोजन क्षमता का भी भव्य प्रदर्शन किया।   यह भी पढ़ें: कैसे हुई पॉप स्टार रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी की मौत? फैंस ने सोशल मीडिया पर जताया शोक

भारत की नंदिनी गुप्ता रहीं टॉप 20 में

इस साल भारत की ओर से राजस्थान के कोटा की रहने वाली नंदिनी गुप्ता ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। नंदिनी, जो 2023 की मिस इंडिया रह चुकी हैं उन्होंने दुनियाभर की टॉप 20 कंटेस्टेंट्स में जगह बनाने में सफल रहीं। एशिया महाद्वीप की टॉप 5 में भी उनका नाम आया, लेकिन फाइनल टॉप 2 में वो जगह नहीं बना सकीं। यह भी पढ़ें: ‘भूल चूक माफ’ बनी 2025 की सातवीं सबसे बड़ी हिंदी फिल्म, वामिका-राजकुमार की केमिस्ट्री ने जीता दिल