---विज्ञापन---

किसको अपना आइडल मानती हैं Sini Shetty? मां नहीं चाहती थीं की उनकी बेटी मॉडल बने

Miss World 2024 Sini Shetty: सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड 2024 में भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं, सिनी ने अपने आइडल के बारे में बताया और उनकी जर्नी कैसी रही उस बारे में भी डिस्कस किया।

Sini Shetty
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

Miss World 2024 Sini Shetty: 27 साल के बाद भारत को मिस वर्ल्ड (Miss World 2024) ब्यूटी कॉन्टेस्ट की मेजबानी करने का मौका मिला है। आज यानी 9 मार्च 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में इस प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है। इस बार भारत की ब्यूटी सिनी शेट्टी (Sini Shetty) मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इससे पहले भी ये कई कॉम्पिटिशन की विनर बन चुकी हैं। सिनी प्रियंका चोपड़ा को अपना आइडल मानती हैं। आज उनके बारे में हम कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

सिनी शेट्टी के बारे में

सिनी शेट्टी लाइमलाइट में हैं, जो मिस वर्ल्ड ब्यूटी कॉन्टेस्ट 2024 में भारत को रिप्रेजेंट करने वाली हैं। अब सभी सिनी के बारे में जानने के लिए बेताब हैं, तो हम इसपर एक नजर डालते हैं।  उनका जन्म 2003 में मुंबई में हुआ था। कर्नाटक से बिलॉन्ग करने वाली सिनी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने साल 2022 में 31 कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ मिस इंडिया का खिताब भी अपने नाम किया था। सिनी ने 4 साल की उम्र में डांस सीखना शुरू कर दिया था, और 14 साल की उम्र में अपना पहला स्टेज परफॉर्मेंस दिया था।

किसे अपना आइडल मानती हैं सिनी शेट्टी

सिनी शेट्टी का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो प्रियंका चौपड़ा को अपना आइडल मानती हैं। जब उनसे उनकी इंस्पिरेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो प्रियंका चोपड़ा को अपना आइडल मानती हैं। सिनी ने जूम को दिए एक इंटरव्यू में अपने बारे में बताया।

मां नहीं चाहती थी कि सिनी मॉडल बने

सिनी शेट्टी की मां ने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया की वो नहीं चाहती थीं की उनकी बेटी मॉडल बने। सिनी की मां का नाम हेमा शेट्टी है, उन्होंने बताया कि सिनी को हिंदी फिल्में देखना पसंद है। उनके फेवरेट हीरो विक्की कौशल और शाहरुख खान हैं।

सिनी पढ़ाई में अच्छी है और उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। ऐसे में वो चाहती थीं कि सिनी कोई सिक्योर जॉब देखें। लेकिन वो ऐसा नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी के दिल की बात उनके मन में ही न रह जाए।

ऐसे में हेमा ने सिनी को फुल सपोर्ट किया और उन्होंने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने के बाद अब वो मिस वर्ल्ड में भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: कब और कहां देख पाएंगे Miss World 2024 का लाइव फिनाले?

First published on: Mar 09, 2024 09:36 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.