---विज्ञापन---

Miss World 2024: भारत के हाथ लगी बड़ी सफलता, टॉप 12 में सिनी शेट्टी ने बनाई जगह

Miss World 2024: भारत का प्रतिनिधित्व कर रही सिनी शेट्टी ने टॉप 12 में जगह बनाई है। इस लिस्ट में कई अन्य देशों का नाम शामिल है...

Miss World 2024 Live Updates India Sini Shetty makes it to the Top 12
Miss World 2024 Live Updates India Sini Shetty makes it to the Top 12

Miss World 2024: मिस वर्ल्ड 2024 का ग्रैंड फिनाले शुरू हो गया है। हर किसी की निगाहें इस साल की मिस वर्ल्ड पर टिकी हुई है। 12 जजों का पैनल तैयार किया गया है, जिसमें फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला, क्रिकेटर हरभजन सिंह, एक्ट्रेस कृति सेनन और अमृता फडनवीस शामिल हैं।

इन दो देशों के नाम हुआ पहले-दूसरे राउंड का खिताब

प्रतियोगिता के कई राउंड शुरू हो चुके हैं। पहले राउंड में ‘ब्यूटी विद द पर्पज’ राउंड की विनर Leticia Frota बनी हैं। वहीं, दूसरे मल्टीमीडिया का खिताब Huynh Phuong ने अपने नाम किया है।

टॉप 12 में पहुंचीं भारत की सिनी शेट्टी

भारत का प्रतिनिधित्व कर रही सिनी शेट्टी ने टॉप 12 में जगह बनाई है। भारत के अलावा इस लिस्ट में इस बीच, भारत के अलावा इन देशों की ब्यूटी क्वीन्स ने टॉप 10 में जगह बनाई- ब्राजील, डोमिनिकन रिपब्लिक, त्रिनिदाद और टोबैगो, बोत्सवाना, मॉरीशस, युगांडा, चेक रिपब्लिक, इंग्लैंड, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया और लेबनान शामिल है।

यह भी पढ़ें- वियतनाम के नाम हुआ दूसरे राउंड का खिताब, Huynh Phuong ने मारी बाजी

नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने बांधा समा

इस शानदार आयोजन का हिस्सा सिंगर नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ भी बने। दोनों ने अपने इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। टोनी ने अपना हिट गाने धीमे धीमे गाया, वहीं नेहा ने काला चश्मा गाया।

First published on: Mar 09, 2024 09:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.