---विज्ञापन---

आलिया भट्ट की फैन ने मारी MISS WORLD 2024 में एंट्री, भारत नहीं पड़ोसी देश से रखती हैं ताल्लुक

MISS WORLD 2024: 28 साल बाद भारत में होने वाले मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में आलिया भट्ट की फैन ने भी हिस्सा लिया है। आइए जानते है कौन है वो....

alia bhatt fan shammi islam nila
alia bhatt fan shammi islam nila

MISS WORLD 2024: मिस वर्ल्ड 2024 का आगाज जल्द ही होने वाला है और सबसे खास बात ये है कि 71वें मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट पूरे 28 साल बाद भारत में होने जा रहा है। हर साल किसी ना किसी देश में इस प्रतियोगिता को रखा जाता है, पहले यह प्रतियोगिता यूएई में होने वाली थी। इस प्रतियोगिता में 177 सुंदरियां अपने देश को रिप्रेंजेंट करने वाली हैं। इनमें से एक ऐसी सुंदरी बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बड़ी फैन हैं। मगर दिलचस्प बात ये है कि वो भारत के पड़ोसी देश से ताल्लुक रखती हैं।

आलिया भट्ट की जबरा फैन

71वें मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने वाली इस्लाम नीला बॉलीवुड की दीवानी है और वो खुद को एक्ट्रेस आलिया भट्ट की सबसे बड़ी फैन बताती हैं। वो इस बात से ज्यादा खुश है कि इस साल ये प्रतियोगिता इंडिया में होने वाला है, क्योंकि वो फिल्में देख-देखकर हिंदी बोलना सीख गई हैं और वो हंसते हुए हिंदी बोल लेती हैं।

किस पड़ोसी देश से है इस्लाम नीला

इस्लाम नीला भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश से हैं और उन्होंने बताया है कि मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट 2024 से सिर्फ 15 दिन पहले ही उन्हें क्राउन दिया गया है। नीला ने कहा कि भारत बेहद ही शानदार देश है और अब ये प्रतियोगिता मेरे लिए बहुत आसान होने वाली है। मुझे हिंदी बोलनी है और भारत में कंप्टीशन होने वाला है। ऐसा लग रहा है, जैसे ऊपर वाला सब मेरे समर्थन में कर रहा है।

ऐश्वर्या-प्रियंका के लिए कही ये बात

बॉलीवुड सितारों का जिक्र करते हुए बांग्लादेशी सुंदरी इस्लाम नीला ने जहां खुद को आलिया भट्ट की फैन बताया। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि ऐश्वर्या राय मैम मुझे बेहद पसंद है। उनकी वजह से ही मैंने इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने का फैसला किया था। इसके साथ ही उन्होंने देसी गर्ल को अपनी प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि जिस कॉन्फिडेंस से प्रियंका चोपड़ा अपनी बात सबके सामने रखती है, वो हर किसी के लिए प्रेरणादायक है।

यह भी पढ़ें: विवादों से घिरा है Miss World का इतिहास, कभी पोप भी इसे मानता था ‘पाप’…

 

First published on: Feb 29, 2024 02:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.