Prajakta Koli Wedding Look: 'मिसमैच्ड' एक्ट्रेस और कंटेंट क्वीन प्राजक्ता कोली अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग लुक की फोटोज शेयर कीं। कपल साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। दोनों ने मैचिंग आउटफिट से सबका दिल जीत लिया। वहीं प्राजक्ता के फैंस उनके दुल्हन लुक पर फिदा हो गए। आइए प्राजक्ता और वृषांक के वेडिंग लुक पर एक नजर डालते हैं।
यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2025: ‘नमो-नमो’ से ‘महाकाल चलो’ तक, इन 5 गानों के बिना अधूरी है शिव भक्ति
शादी के लुक में खूब जची प्राजक्ता
प्राजक्ता ने अपने वेडिंग डे के लिए रेड की जगह बेज और ग्रीन कलर के लहंगे को चुना। एक्ट्रेस ने अपना लुक गोल्डन कलर की ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया। वहीं उनके लाइफ पार्टनर वृषांक खनाल ने आइवरी और क्रीम कलर की शेरवानी पहनी। दोनों साथ में खूब जचे।
इंस्टा पर शेयर की फोटोज
एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग की आठ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की। इन फोटोज में प्राजक्ता और वृषांक काफी खुश दिख रहे हैं। एक्ट्रेस ने महाराष्ट्र के कर्जत में धूमधाम से शादी की। दोनों ने अपनी शादी फैमिली और करीबियों की मौजूदगी में की। फैंस से लेकर सेलेब्स उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं।
वकील हैं वृषांक खनाल
वहीं बता दें प्राजक्ता के लाइफ पार्टनकर पेशे से वकील हैं और वो नेपाल के रहने वाले हैं। एक्ट्रेस भी ओटीटी से लेकर बिग स्क्रीन तक पर छा चुकी हैं। हाल ही में उन्हें Entrepreneur India की तरफ से कंटेंट क्वीन का टैग भी दिया गया। उनकी वेब सीरीज 'मिसमैच्ड' आज भी ऑडियंस के दिलों पर राज करती है। वहीं वो वरुण धवन के साथ 'जुग जुग जियो' मूवी में भी नजर आ चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: कौन हैं Unnati Tomar? जिसने Bigg Boss कंटेस्टेंट Digvijay Rathi पर लगाए गंभीर अरोप
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.