Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

न्यूड फोटो शूट देने वाले Milind Soman 58 की उम्र में कैसे हैं इतने फिट? शेयर की 26 साल छोटी बीवी संग रोमांटिक वीडियो

Milind Soman Fitness Secret: मिलिंद सोमन एक ऐसे स्टार हैं जो अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। 58 की उम्र में 38 के दिखने वाले एक्टर क्या खाते हैं और कैसे अपने दिन की शुरुआत करते हैं ये जानने के लिए सभी उत्साहित हैं...

Milind Soman
इमेज क्रेडिट: इंस्टाग्राम

Milind Soman Fitness Secret: उम्र बढ़ने के साथ कमजोरी, चेहरे पर झुर्रियां और बुढ़ापा साफ दिखने लगता है। लेकिन एक ऐसे एक्टर हैं जो बढ़ती उम्र के बावजूद और भी जवान और फिट लगने लगे हैं। हम बात कर रहे हैं मोस्ट हैंडसम हंक मिलिंद सोमन (Milind Soman) की, जो अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। 58 की उम्र में मिलिंद 38 के लगते हैं और अपनी 26 साल छोटी बीवी अंकिता सोमन को टक्कर देते हैं। मिलिंद  वो इंसान हैं जो अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में छाए रहते हैं। उनकी अट्रैक्टिव बॉडी को देख आज की यंग जेनरेशन भी हैरान रह जाती है। आप भी सोचते होंगे कि भला वो ऐसा क्या करते हैं जो उम्र के इस पड़ाव में भी इतने फिट (Milind Soman Fitness Secret) हैं। चलिए फिर बिना देर किए आप भी जान लीजिए…

डाइट का रखते हैं खास ख्याल

मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता अपनी इस फिटनेस को बरकरार रखने के लिए डाइट का खास ख्याल रखते हैं।

एक्टर नॉनवेज नहीं खाते वो सिर्फ वेज खाना खाते हैं, और अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां और दाल शामिल करते हैं।

दिन की शुरुआत वो फलों से करते हैं और 10 बजे तक नाश्ता कंप्लीट कर लेते हैं। इसके बाद दिन के लंच में वो  दाल-खिचड़ी, रोटी, थोड़े से ब्राउन चावल और हरी सब्जियां खाते हैं। एक्टर अपनी डाइट में देसी घी जरूर शामिल करते हैं।

वहीं वो डिनर 7 बजे से पहले कर लेते हैं और उसमें बहुत हल्का खाना जैसे दाल का पानी या सूप आदि पीते हैं। रात को सोने से पहले वो हल्दी गुड़ वाला पानी पीते हैं वो भी गर्म करके।

यह भी पढ़ें: MMS ने कराई एक्ट्रेस की थू-थू, बॉयफ्रेंड ने भी लगाया चीटिंग का इल्जाम!

करते हैं खूब एक्सरसाइज

स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करने वाले मिलिंद सोमन एक्सरसाइज भी खूब करते हैं। वो रनिंग करते हैं, वेट ट्रेनिंग करते हैं। मिलिंद ने बताया कि उन्हें जिम जाना पसंद नहीं है।

वो सिर्फ रनिंग पर ज्यादा फोकस करते हैं इसके अलावा सिर्फ 3 मिनट की एक्सरसाइज करते हैं। जिसमें एक मिनट पुशअप और 1 मिनट बर्पी करते हैं। इसके अलावा मिलिंद घर का बना खाना खाते हैं।

चीनी से है सख्त परहेज

मिलिंद सोमन की डाइट बहुत ज्यादा कठिन तो नहीं है लेकिन इतनी आसान भी नहीं है। वो चीनी को बिल्कुल नहीं खाते हैं। एक इंटरव्यू में अभिनेता ने बताया कि अगर मीठा खाने का मन होता है तो वो गुड़ खाते हैं।

इसके अलावा नमक भी कम ही खाते हैं। अभिनेता की फेवरेट डिश की बात करें तो उन्हें महाराष्ट्रीयन और बंगाली खाना बहुत पसंद है।

यह भी पढ़ें: वो ‘पोर्न स्टार’ कौन? जिसकी तस्वीर मां पार्वती की फोटो के साथ

26 साल छोटी बीवी को खुश रखने के लिए करते हैं ये काम

मिलिंद सोमन वही हैं जो न्यूड फोटोशूट की वजह से चर्चा में आ गए थे। अभिनेता ने गले में सिर्फ एक अजगर डाला हुआ है और कुछ नहीं पहना है। एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहे हैं।

एक्टर ने 26 साल छोटी अंकिता संग तीसरी शादी की और अब वो अपनी बीवी को खुश रखने के लिए अक्सर ट्रिप पर जाते रहते हैं और खूब इंजॉय करते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी रोमांटिक फोटो और वीडियो आती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में पति-पत्नी के रिश्ते कब हुए तार-तार?

First published on: Aug 09, 2024 06:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.