Metro In Dino Trailer: सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर स्टारर ‘मेट्रो इन दिनों’ के ट्रेलर का इंतजार फाइनली खत्म हो गया है। 'लाइफ इन ए मेट्रो' और 'लूडो' के बाद अनुराग बसु इस बार 4 लव स्टोरी लेकर आए हैं, जो अलग-अलग उम्र के लोगों की है। हाइपरलिंक्ड ट्रायोलॉजी के आखिरी चैप्टर को लेकर अनुराग बसु वापस आए हैं और उनके साथ में प्रीतम के म्यूजिक का टच भी लोगों को देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं कि फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का ट्रेलर कैसा है?
यह भी पढ़ें: Raajneeti 2: 15 साल बाद सीक्वल पर लगी मुहर, क्या फिर कैटरीना के साथ ‘राजनीति’ करेंगे रणबीर?
‘मेट्रो इन दिनों’ का ट्रेलर आउट
कुछ शहर कभी नहीं सोते और न ही उनमें छिपी प्रेम कहानियां। अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, नीना गुप्ता, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और अनुपम खेर जैसे दमदार स्टारकास्ट वाली इस फिल्म में 4 दिलचस्प प्रेम कहानियां होने वाली है। हर उम्र की लव स्टोरी दूसरे से अलग है और उसका अपना अनुभव है। दिल टूटने से लेकर कमिटमेंट का डर ट्रेलर में देखने को मिला है।
डायलॉग और म्यूजिक दमदार
ट्रेलर में एक डायलॉग है, 'किसी के साथ पूरी जिंदगी बिताने के लिए....बार-बार प्यार में पड़ना पड़ता है उसी इंसान के साथ' जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। फिल्म के डायलॉग और म्यूजिक दमदार है और उनको लोग पसंद भी कर रहे हैं। सारा अली खान पहली बार छोटे बाल में नजर आ रही हैं और आदित्य को देखकर तो उनकी फिल्म ओके जानू की याद ताजा हो गई है। मगर ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी, फातिमा, अली और नानी ने कुछ मिनटों में ही लोगों का सारा ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
1 महीने बाद होगी रिलीज
टी-सीरीज के बैनर तले बन रही ‘मेट्रो इन दिनों’ की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है, ये फिल्म 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में फिल्म की रिलीज को ठीक एक महीना बाकी है, ट्रेलर को तो लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। मगर अब देखना की है कि ये पेचीदा कहानियां दर्शकों को कितना इंप्रेस कर पाती हैं।
यह भी पढ़ें: Aankhon Ki Gustakhiyan का टीजर कब होगा रिलीज? पोस्टर में दिखी शनाया-विक्रांत की सिजलिंग केमिस्ट्री
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.