---विज्ञापन---

8 साल में टूटी पहली शादी, दूसरी से पहले कबूला इस्लाम, छुपाई गुडन्यूज! कौन है Bigg Boss 18 का ये कंटेस्टेंट?

Bigg Boss 18 Contestant Vivian Dsena: विवियन डीसेना ने फाइनली बिग बॉस 18 का ऑफर एक्सेप्ट करके अपने सभी चाहने वालों को खुश कर दिया है, क्योंकि उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। मगर असली जिंदगी में एक्टर काफी प्राइवेट रहना पसंद करते हैं और उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में आज हम आपको कुछ खास बाते बताने जा रहे हैं।

Bigg Boss 18 Contestant Vivian Dsena
Bigg Boss 18 Contestant

Bigg Boss 18 Contestant Vivian Dsena: टेलीविजन का मोस्ट कंट्रोवर्श‍ियल रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 18 का चंद घंटों में आगाज होने वाला है। शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट में से एक कंटेस्टेंट के हिस्ट्री आज हम आपके सामने खोलने जा रहे हैं, जो एक समय पर टेलीविजन की दुनिया का बादशाह रह चुका है। बिग बॉस 18 के घर में एक कंटेस्टेंट वो है, जो कभी वैम्पायर बनकर लोगों को डरा चुका है, तो कभी आरके बनकर लड़कियों के दिल धड़का चुका है।

पर्सनल लाइफ को रखते हैं प्राइवेट

मगर असली जिंदगी में एक्टर काफी प्राइवेट रहना पसंद करते हैं और उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बीच-बीच शॉकिंग खुलासे उनके फैंस के होश उड़ाते रहे हैं। अब एक्टर को बिग बॉस के घर में देखने के लिए उनके फैंस सुपर एक्साइटेड हैं। जी हां बात कर रहे हैं, टीवी स्टार विवियन डीसेना की। विवियन डीसेना ने फाइनली बिग बॉस 18 का ऑफर एक्सेप्ट करके अपने सभी चाहने वालों को खुश कर दिया है, क्योंकि उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

8 साल में टूटी पहली शादी (Bigg Boss 18 Contestant Vivian Dsena)

बिग बॉस 18 में आने वाले एक्टर विवियन डीसेना का जन्म उज्जैन में 28 जून 1988  को हुआ था। उनको पहली बार छोटे पर्दे पर सीरियल ‘प्यार की ये एक कहानी’ में वैम्पायर के रोल में देखा था, उस सीरियल ने न सिर्फ विवियन को नेम और फेम दिया। मगर उन्हें उनकी पहली पत्नी से भी मिलवाया था। इस सीरियल में अपनी बड़ी साली का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी से साल 2013 में  शादी की थी। मगर शादी के 4 साल बाद ही दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे, जिसका नतीजा यह रहा है कि इन दोनों ने साल 2021 में तलाक ले लिया।

दूसरी शादी और बेटी को छुपाया (Bigg Boss 18 Contestant Vivian Dsena)

विवियन डीसेना ने अपनी पहली वाइफ वाहबिज दोराबजी से तलाक के बाद साल 2022 में इजिप्ट की पत्रकार नूरन अली से सीक्रेट निकाह किया। साल 2022 में एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने नूरन अली से दूसरी शादी कर ली है। इतना ही नहीं एक्टर ने अपने पापा बनने की गुडन्यूज भी फैंस को नहीं दी थी। इंटरव्यू में ही उन्होंने बताया था कि वो एक बेटी के पिता भी बन चुके हैं। हालांकि आजतक एक्टर ने अपनी वाइफ और बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है और न ही उन दोनों के साथ कभी इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है।

विवियन डीसेना ने बदला धर्म 

विवियन डीसेना ने दूसरी शादी से पहले अपना धर्म भी बदल लिया था। अब वो इस्लाम फॉलो करते हैं और 5 टाइम की नमाज भी अदा करते हैं। इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि वो साल 2019 के रमजान से ही इस्लाम को फॉलो करने लगे थे और अब उन्होंने इस्लाम कबूल भी कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Salman Khan क्यों नहीं करते शादी? Bigg Boss 18 में बताएगा ऋतिक रोशन का करीबी

First published on: Oct 06, 2024 06:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.