---विज्ञापन---

हिंदी सिनेमा की पहली एडल्ट कॉमेडी फिल्म, 22 साल पहले हुई थी रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर

क्या आपको हिंदी सिनेमा की पहली एडल्ट कॉमेडी फिल्म के बारे में पता है? 22 साल पहले आई इस फिल्म ने दर्शकों को जमकर एंटरटेन किया था. इसकी कहानी और स्टारकास्ट ने हर किसी का दिल जीत लिया था.

adult comedy film
adult comedy film

Adult Comedy: आज हम आपको हिंदी सिनेमा की पहली एडल्ट कॉमेडी फिल्म के बारे में बता रहे हैं. 9 अप्रैल 2004 को रिलीज हुई फिल्म ‘मस्ती’ को हिंदी सिनेमा की पहली एडल्ट कॉमेडी माना जाता है. 22 पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों को जमकर हंसाया और बॉक्स ऑफिस पर भी खूब कमाई की थी. 12 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने कुल 34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और सुपरहिट का दर्जा हासिल किया. अबतक इस फिल्म के 4 पार्ट आ चुके हैं.

‘मस्ती’ की कहानी तीन दोस्तों रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और अफताब शिवदासानी की है, जो शादी के बाद अपनी जिंदगी से ऊब चुके हैं. ऐसे में अपने कॉलेज के दिनों में वापस लौटने के लिए एक बार फिर ‘मस्ती’ करने का प्लान बनाते हैं. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब एक मर्डर मिस्ट्री इन तीनों दोस्तों को फंसाती है. जैसे-जैसे इस फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है, इसका मजा बढ़ता ही जाता है. फिल्म में अजय देवगन का स्पेशल अपीयरेंस भी देखने को मिला था.

---विज्ञापन---

एडल्ट कॉमेडी से भरपूर फिल्म

काॅमेडी से भरपूर इस ‘मस्ती’ ने उस दौर में बोल्ड डायलॉग्स, डबल मीनिंग वाले जोक्स और एडल्ट ह्यूमर के साथ एक नया ट्रेंड सेट किया. इस फिल्म ने दर्शकों के बीच कुछ अलग पेश किया. बोल्डनेस के साथ ही फिल्म में शामिल जबरदस्त कॉमेडी ने दर्शकों को अपना बना लिया. इसके गाने भी काफी वायरल हुए थे.

बड़े सितारों ने ठुकरा दी थी फिल्म

स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में पहले इंडस्ट्री के बड़े सितारे ऋतिक रोशन, अमीषा पटेल, बिपाशा बसु, फरदीन खान और सैफ अली खान नजर आने वाले थे. लेकिन इन सब ने स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद ‘नो’ कह दिया था. इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर इंद्र कुमार ने विवेक ओबेरॉय, अफताब शिवदासानी और ऋतेश देशमुख को इसमें कास्ट किया और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

बात करें फिल्म की तो मस्ती’ के अबतक 4 पार्ट आ चुके हैं. इसमें 2013 में आई ग्रैंड मस्ती, 2016 में ग्रेट ग्रैंड मस्ती और 2025 में मस्ती 4 आई शामिल है. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर पहली फिल्म के अलावा कोई भी फिल्म कुछ खास नहीं कर सकी.

First published on: Apr 09, 2026 06:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.