साल 2025 बॉलीवुड के लिए काफी मनहूस साबित हुआ है। अभी इस साल के सिर्फ 6 ही महीने पूरे हुए हैं लेकिन इन 6 महीनों में बॉलीवुड ने 8 सितारों को खो दिया है। हाल ही में शेफाली जरीवाला के निधन से इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है। अचानक से हुए निधन से किसी को विश्वास ही नहीं हो पा रहा है कि शेफाली इस तरह दुनिया छोड़कर चली जाएंगी। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और करीबी दोस्त उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
इन सितारों का हुआ निधन
वहीं शेफाली से पहले भी इस साल ने 7 सितारों को खोया है। इनमें टीवी एक्टर विभू राघव, बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव, अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर, बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार, डायरेक्टर अयान मुखर्जी के पिता देब मुखर्जी, फिल्ममेकर प्रीतीश नंदी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिजनेसमैन संजय कपूर शामिल हैं। इन सितारों के जाने की खबर से बॉलीवुड को बड़ा सदमा लगा।
यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala Death के बाद क्या बोले पति Parag Tyagi? बयान हो रहा वायरल
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.