Manoj Kumar Delhi Journey: दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार अब इस दुनिया में हमारे बीच नहीं रहे हैं। देशभक्ति मूवीज के लिए मशहूर हुए भारत कुमार अपने फैंस की आंखें नम करके दुनिया को अलविदा कह गए। एक्टर ने हमे 'मेरे देश की धरती सोना उगले' जैसा यादगार गीत दिया है। वहीं ये गाना आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि इसका कनेक्शन दिल्ली से है। मनोज कुमार के लिए दिल्ली काफी खास रही है। उनके बॉलीवुड सफर में दिल्ली का बहुत बड़ा योगदान रहा है। 'उपकार' मूवी का ये एवरग्रीन गाना दिल्ली की धरती पर ही फिल्माया गया था। आइए आपको भी इससे जुड़ा यादगार किस्सा बताते हैं।
यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 2: अब्दू रोजिक के बाद अब इस सेलेब ने छोड़ा शो, क्या निया शर्मा की होगी एंट्री?
दिल्ली में शूट हुआ गाना
मनोज कुमार की 'उपकार' मूवी साल 1967 में रिलीज हुई थी। इस मूवी के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री भी कायल थे। वहीं इस मूवी का गाना 'मेरे देश की धरती सोना उगले' ने धूम मचा दी थी। ये गाना आज भी ब्लॉकबस्टर है। इस गाने की शूटिंग भारत की राजधानी दिल्ली की धरती पर हुई थी। दिल्ली के अटाली गांव में इस गाने को शूट किया गया था।
मेकर्स ने जमाया था दिल्ली में डेरा
उपकार मूवी के इस गाने को भारत के किसानों की खेती-बाड़ी और उनके जीवन के बारे में दिखाया गया था। इस गाने को काफी पसंद किया गया था। दिल्ली की धरती पर फिल्माया गया ये गाना भारत की धरती को बेहद सुंदर ढंग से दिखाता है। इस गाने के लिए जब मनोज कुमार को लोकेशन दिखाई गई थी तो उन्हें वो पसंद आई थी। इस गाने को महेंद्र कपूर ने गाया था। उस दौरान फिल्म की पूरी यूनिट ने अटाली में डेरा डाल लिया था। वहीं ग्रामीणों ने भी मेकर्स को काफी सपोर्ट किया था।
इन देशभक्ति मूवीज में भी किया काम
मनोज कुमार ने 50 साल इंडस्ट्री पर राज किया है। बीते शुक्रवार यानी 4 अप्रैल को जब मनोज कुमार के निधन की खबर सामने आई तो दिल्ली के अटाली गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गई। एक्टर ने 'उपकार' के साथ-साथ बॉलीवुड को 'रोटी, कपड़ा और मकान', 'पूरब और पश्चिम', 'क्रांति' और 'शहीद' जैसी कई ब्लॉकबस्टर देशभक्ति मूवीज दी हैं। जो आज भी लोगों के जेहन में जिंदा हैं।
यह भी पढ़ें: Manoj Kumar Funeral: आज पंचतत्व में विलीन होंगे ‘भारत कुमार’, जानें अंतिम संस्कार से जुड़ी डिटेल्स
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.