---विज्ञापन---

नहीं रहे Mannara Chopra के पिता, जानें कब और कहां होगा अंतिम संस्कार

Mannara Chopra Father Passes Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता का निधन हो गया है, उन्होंने 16 जून को आखिरी सांस ली। मन्नारा ने खुद इस खबर की पुष्टि की है और बताया है कि उनके पिता का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा।

Mannara Chopra
मन्नारा चोपड़ा के पिता का निधन (Image Credit: Instagram)

Mannara Chopra Father Passes Away: बिग बॉस सीजन 17 फेम मन्नारा चोपड़ा के पिता का निधन हो गया है, उन्होंने 16 जून, सोमवार को आखिरी सांस ली। इस खबर से हर कोई शॉक्ड है और हर कोई दुख जाहिर कर रहा है। प्रियंका चोपड़ा के फूफा और मन्नारा के पिता एडवोकेट रमन राय हांडा ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है। मन्नारा ने सोशल मीडिया पर अपने पति के निधन की जानकारी शेयर की है।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra के परिवार में पसरा मातम, पिता के बाद इस करीबी का हुआ निधन

मन्नारा के सिर से उठा पिता का साया

मन्नारा चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है,जिसके जरिए उन्होंने अपने पिता एडवोकेट रमन राय हांडा के निधन की जानकारी दी है। मन्नारा ने जो पोस्ट शेयर की है, उसमें लिखा है, ‘एडव. रमन राय हांडा (25/09/1953 16/06/2025) गहन दुख और शोक के साथ हम अपने प्यारे पिता के दुखद निधन की सूचना देते हैं, जो 16/06/2025 को हमें छोड़कर स्वर्ग सिधार गए। वे हमारे परिवार के लिए शक्ति का स्तंभ थे।’

कहां और कब होगा अंतिम संस्कार 

मन्नारा चोपड़ा ने इसी पोस्ट में आगे बताया है कि उनके पिता अंतिम संस्कार कब और कहां किया जाएगा। खबर है कि दिल्ली में एक्ट्रेस के पिता ने दम तोड़ा है, लेकिन उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा। मन्नारा ने बताया है कि दो दिन बाद यानी 18 जून 2025 को श्मशान घाट अंबोली अंधेरी पश्चिम, सीज़र रोड, दत्तागुरु नगर, आज़ाद नगर, अंधेरी पश्चिम, मुंबई, महाराष्ट्र में दोपहर 1 बजे किया जाएगा।

प्रियंका से क्या है रिश्ता?

मन्नारा चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा दोनों बहनें हैं, ये बात तो जग जाहिर है। मगर बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि मन्नारा की मम्मी के भाई प्रियंका के पिता थे। जी हां, अशोक चोपड़ा की बहन कामिनी ही मन्नारा की मां हैं। ऐसे में प्रियंका के फूफाजी का निधन हुआ है और हो सकता है कि वो परसो तक मुंबई में भी आएं।

यह भी पढ़ें: Karisma Kapoor के EX हस्बैंड की आखिरी तस्वीर, हो रही इंटरनेट पर वायरल

First published on: Jun 16, 2025 08:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.