Saturday, 21 March, 2026

---विज्ञापन---

मान सरकार की बड़ी पहल: ‘साढ़े बुजुर्ग, साढ़ा मान’ के तहत बुजुर्गों के लिए शुरू हुआ दूसरा चरण

मान सरकार की ‘साढ़े बुजुर्ग, साढ़ा मान’ योजना के दूसरे चरण में बुजुर्गों को स्वास्थ्य, सुरक्षा और सहायता सेवाएं घर के पास मिलेंगी. जिला स्तर पर कैंप लगाकर इलाज, पेंशन रजिस्ट्रेशन और सरकारी योजनाओं का लाभ आसान बनाया जाएगा.

मान सरकार की ‘साढ़े बुजुर्ग, साढ़ा मान’ योजना के दूसरे चरण में बुजुर्गों को स्वास्थ्य, सुरक्षा और सहायता सेवाएं घर के पास मिलेंगी. जिला स्तर पर कैंप लगाकर इलाज, पेंशन रजिस्ट्रेशन और सरकारी योजनाओं का लाभ आसान बनाया जाएगा.

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की नेतृत्व में पंजाब सरकार एक ऐसा अभियान चला रही है, जिसमें हर जिले में बुज़ुर्गों को इलाज की सुविधा, मदद और सुरक्षा मिलेगी. मान सरकार ने साफ कहा है कि पंजाब के हर सीनियर सिटिजन को सम्मान, देखभाल और सुरक्षित जीवन देना उसकी जिम्मेदारी है.
पंजाब की सोशल सिक्योरिटी, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने हाल ही में मोहाली में “साढ़े बुजुर्ग, सढ़ा मान” अभियान के दूसरे चरण को शुरु किया है. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के बुज़ुर्गों को सम्मान, सुरक्षा और अच्छा जीवन देने के लिए पूरी तरह गंभीर है.

मौजूद लोगों को बताते हुए, डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि ‘साढ़े बुज़ुर्ग, सढ़ा मान’ अभियान के दूसरे चरण में जिले–जिले में कैंप लगाए जाएंगे. इन कैंपों के लिए सरकार ने 786 लाख रुपये की रकम रखी है, ताकि बुज़ुर्गों को हर तरह की जरूरी सेवाएं उनके घर के पास ही मिल सकें.

---विज्ञापन---

उन्होंने बताया कि पहले चरण को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. 2023 में चले फेज I में 20,210 बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन हुआ था. यह दिखाता है कि लोगों को ऐसी योजनाओं की जरूरत है और वे सरकार की मदद पर भरोसा करते हैं. मंत्री ने कहा कि अब फेज II के तहत पंजाब के बाकी जिलों में कैंप लगाए जाएंगे, जिससे उनको और भी सुविधाएं प्राप्त कराई जा सकें.

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इन कैंपों में बुज़ुर्गों की पूरी देखभाल की जाएगी. यहां आंखों, कान-नाक-गला और हड्डियों के डॉक्टर जांच करेंगे. शुगर, बीपी और याददाश्त जैसी दिक्कतों की भी चेकिंग होगी. साथ ही होम्योपैथी और आयुर्वेदिक इलाज भी मिलेगा. बुज़ुर्ग वहीं पेंशन के लिए नाम लिखवा सकेंगे और सीनियर सिटिजन व ALIMCO कार्ड भी मौके पर मिल जाएगा.

उन्होंने कहा कि कैंप में बुजुर्गों को सरकारी योजनाओं और उनके हक की जानकारी भी दी जाएगी. इसमें राष्ट्रीय वयोश्री योजना, माता-पिता और बुजुर्गों की देखभाल वाला कानून (2007) और दूसरे कानूनी अधिकार शामिल हैं.

First published on: Mar 21, 2026 07:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.