Mallika Sherawat Throwback: बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े। आज हम जिस एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं उन्होंने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। बोल्ड सीन देकर एक्ट्रेस ने सनसनी मचा दी थी। वहीं रियल लाइफ में उन्होंने काफी कुछ झेला है। इंडस्ट्री में आने के बाद एक्ट्रेस को उनके परिवार ने ठुकरा दिया था साथ ही एक्ट्रेस की शादी भी फेल हो गई थी। जी हां हम बात कर रहे हैं मल्लिका शेरावत की। एक्ट्रेस आज करोड़ों में कमाती हैं। वहीं एक्ट्रेस हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ 2’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस भी इस कुकिंग शो में नजर आएंगी। आइए आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें शेयर करते हैं।
बोल्ड अंदाज से बनाई पहचान
मल्लिका शेरावत इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। फैंस उनकी अदाओं के दीवाने हैं। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में बोल्ड अंदाज से अपनी पहचान बनाई। मल्लिका बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी पहचान बना चुकी हैं। अपनी निजी लाइफ में उन्होंने काफी चुनौतियों का सामना किया है। इसके बाद भी उन्होंने अपना करियर सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
https://www.instagram.com/p/DC9K512u1bo/?img_index=1
यह भी पढ़ें: Armaan Malik ने पॉपुलर इंफ्लुएंसर संग लिए सात फेरे, चंद मिनटों में वायरल हुईं तस्वीरें
एक साल में टूट गई शादी
मल्लिका शेरावत ने साल 1997 में करण सिंह गिल के साथ शादी की थी। हालांकि ये शादी बुरी तरह फेल हो गई थी। उनकी ये शादी महज 1 साल ही चल पाई थी। इसके पीछे का कारण भी एक्ट्रेस का करियर ही थी। मल्लिका को डर था कि शादी के बाद उनका करियर खत्म हो जाएगा। बॉलीवुड बबल में एक्ट्रेस ने इसका खुलासा किया। एक्ट्रेस ने पीटीआई को बताया था कि उनके काम को लेकर भी काफी ट्रोल किया गया। उनका बोल्ड अंदाज कुछ लोगों को पसंद नहीं आया था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
परिवार ने तोड़ लिया था रिश्ता
एक्ट्रेस के एक्टिंग करियर से उनके परिवार वाले नाखुश थे। वहीं उनके घरवालों ने उन्हें घर से भी निकाल दिया था और रिश्ता तोड़ लिया था। इसके बाद भी एक्ट्रेस का हौसला डगमगाया नहीं और उन्होंने इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल किया जिसकी वो हकदार थीं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
हॉलीवुड में भी काम कर चुकीं एक्ट्रेस
मल्लिका शेरावत बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने साल 2005 में जैकी चैन के साथ ‘द मिथ’ मूवी में काम किया था। वहीं साल 2010 में उन्होंने ‘हिस्स’ मूवी में काम किया था। इस मूवी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। एक्ट्रेस ने इसमें एक इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया था। वहीं एक्ट्रेस ने ‘द एलेन डीजेनेरेस शो’ और ‘जिमी किमेल लाइव’ जैसे शोज में भी काम किया।
यह भी पढ़ें: Pavitra Punia समेत शोबिज से गायब हुईं ये 10 एक्ट्रेस, कभी TV पर करती थीं राज