Bigg Boss OTT 3 Real Mastermind: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (Bigg Boss OTT 3) इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। जैसे-जैसे दिन बढ़ रहे हैं यूजर्स ज्यादा इंटरेस्ट ले रहे हैं। अगर हम ये कहें की हाल ही में बिग बॉस के घर में हुआ थप्पड़ कांड किसी टीआरपी स्टंट से कम नहीं है तो कुछ गलत तो नहीं होगा। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस कांड के बाद से ही बिग बॉस देखने के वालों की संख्या बढ़ गई है।
अब हम आपको एक और हैरान करने वाली बात बताने जा रहे हैं जिसे जान आपको झटका लग सकता है। हम बताने जा रहे हैं घर के उस मास्टरमाइंड के बारे में जिसके इशारे पर पूरे घरवाले चल रहे हैं। अरे कंफ्यूज नहीं होइए हम आपको एक हिंट देते हैं उस इंसान को घर में सजा का भी सामना करना पड़ा है और अधिकतर घरवाले उसके खिलाफ ही हो गए हैं। वहीं कंटेस्टेंट पॉपुलर घरवालों में भी टॉप रैंक पा चुके हैं। नहीं पचा चल रहा तो चलिए नीचे पढ़ ही लीजिए…
कौन है असली मास्टरमाइंड
बिग बॉस एक ऐसा कॉन्ट्रोवर्शियल शो है जिसमें कुछ ना कुछ ऐसा होता है जो हर दिन लोगों को हैरान करता है। बिग बॉस के घर में आने के बाद से ही सभी कंटेस्टेंट के असली चेहरे धीरे-धीरे सामने आने लगते हैं। हर कोई कोशिश करता है कि वो और लोगों से आगे जाए। अब बिग बॉस ओटीटी 3 की बात करें तो घर में एक ऐसा इंसान हैं जिसे हम मास्टरमाइंड कह रहे हैं। वो और कोई नहीं बल्कि लवकेश कटारिया है। लगा ना आपको झटका, अब हमने तो पहले ही सचेत किया था। आप सोच रहे होंगे कि ये हम क्यों और किस आधार पर कह रहे हैं। चलिए वो भी जान लेते हैं।
1. दोगला फेस
लवकेश कटारिया ने घर में आने के बाद से ही अपने कई चेहरे दिखा दिए हैं। एक तरफ तो वो अच्छा दोस्त बनने का दावा करते हैं और दूसरी तरफ साथ देने में भी संकोच करते हैं। खुद घरवाले उन्हें दोगला इंसान कहते हैं।
2. फिर बने बाहरवाला
लव के बारे में तो आप ही जानते हैं कि वो पहले बाहरवाला बने थे तो राज खुलने के बाद उन्हें सजा मिली। लेकिन एक बार फिर से उनके मास्टरमाइंड को देखते हुए बिग बॉस ने उसे जनता का एजेंट बना दिया।
3. सभी को इशारों पर घुमा रहे
लव ने बाहरवाला होने के बाद से ही सभी घरवालों को अपने इशारे पर नचाया है। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि फिर से एजेंट बनने के बाद उन्होंने नॉमिनेट घरवालों को सेव तो कर दिया लेकिन उनका आधा राशन कट करवा दिया।
4. दोस्त का नहीं दिया था साथ
लव वैसे तो विशाल पांडे को दोस्त कहता है लेकिन जब अरमान मलिक ने उसे थप्पड़ मारा तो उसने उसका साथ ही नहीं दिया। बल्कि देखा जाए तो गलती उसी की ही थी, क्योंकि उसने पूरी बात ही नहीं बताई और अरमान भड़क गया था।
5. घरवालों पर साधा निशाना
लव ने ना सिर्फ दोस्त को धोखा दिया बल्कि अन्य घरवालों को भी तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिर चाहे वो सना हो या परेशानी में उसका साथ देने वाली शिवानी कुमारी। सभी के बारे में वो बुराई करने से भी पीछे नहीं हटते और सामने से तारीफों के पुल बांधते हैं।
यह भी पढ़ें: कौन हैं अदनान शेख? जिसने शो में ली पहली Wild Card Entry