Thursday, 19 February, 2026

---विज्ञापन---

‘लोका 2’ को लेकर आई सबसे बड़ी अपडेट, जानें कब शुरू होगी शूटिंग?

Lokah Chapter 2: साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ के दूसरे पार्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. इसके बारे में खुद फिल्म की लीड एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन ने अपडेट दी है.

Lokah Chapter 1 Movie OTT Release Date
Lokah Chapter 1 की OTT रिलीज कंफर्म

Lokah Chapter 2: साल 2025 की ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. दर्शकों को ये फिल्म बहुत पसंद आई थी. बॉक्स ऑफिस पर इसकी धुआंधार कमाई ने हर किसी को हैरान कर दिया था. अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर बड़ी खबर आई है. फिल्म की शूटिंग को लेकर भी अपडेट सामने आया है. इसके बारे में खुद फिल्म की लीड एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन ने खुलासा किया है.

कब शुरू होगी ‘लोका चैप्टर 2’ की शूटिंग

दरअसल हाल ही में हुए एक इवेंट में लोका फिल्म की लीड एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन ने फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ‘फिल्म ‘लोका 2’ की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है. उम्मीद है कि शूटिंग सितंबर से शुरू होगी. मैं फिल्म का हिस्सा हूं. आप फिल्म का इंतजार करें.’ बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई के साथ लोका चैप्टर 1 ने कई रिकॉर्ड बनाए थे. ये भारत की पहली सुपरवुमन फिल्म भी है. लीड एक्ट्रेस के तौर पर कल्याणी प्रियदर्शन ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

---विज्ञापन---

लोका चैप्टर 1 ने की थी धुआंधार कमाई

एक्शन और ड्रामा से भरपूर मलयालम फिल्म ‘लोका’ एक वुमन सुपरहीरो की कहानी है. इसमें चंद्रा नाम की एक लड़की है, जिसमें पास कुछ सुपरपावर होती हैं और वो असहाय लोगों की मदद करती है. इसकी कहानी ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. महज 33 करोड़ रुपये के बजट में तैयार इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ग्रास 183.96 करोड़ रुपये कमाए थे.

First published on: Feb 19, 2026 09:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.