Lakshmi Menon Kidnapping Case: मलयालम एक्ट्रेस लक्ष्मी मेनन से जुड़े किडनैपिंग मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां से उन्हें इस केस में थोड़ी राहत मिल गई है। हाईकोर्ट ने एक्ट्रेस लक्ष्मी मेनन की गिरफ्तारी पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। लक्ष्मी मेनन ने अपनी जमानत याचिका में खुद पर लगे सभी आरोपों को सिरे खारिज किया और कोर्ट से गिरफ्तारी पर अस्थायी राहत की मांग की थी। चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
एक्ट्रेस को हाईकोर्ट से मिली राहत
इस बार ये विवाद कोर्ट तक पहुंच गया। एक्ट्रेस लक्ष्मी मेनन ने इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाकर गिरफ्तारी से अस्थायी सुरक्षा मांग की। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट में इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस की अध्यक्षता वाली बेंच ने की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आदेश दिया कि लक्ष्मी मेनन को 17 सितंबर तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा और साथ ही कहा कि इस मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी।
🚨 South Actress Lakshmi Menon Under Police Radar
— RashtraVaani (@RashtraVaani25) August 27, 2025
Actress Lakshmi Menon may face police grilling in an IT employee abduction & assault case. Reports suggest she is being questioned regarding her alleged links to the matter.#LakshmiMenon #SouthCinema #BreakingNews #Rashtravaani pic.twitter.com/SsGYsqEHCe
आखिर मामला क्या है?
जानकारी के अनुसार, ये मामला कोच्चि में एक आईटी प्रोफेशनल की तरफ से दी गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। अपनी शिकायत में आईटी प्रोफेशनल ने बताया कि कोच्चि के वेलोसिटी पब में ये विवाद शुरू हुआ। यहां लक्ष्मी मेनन और उनके साथी के साथ आईटी प्रोफेशनल और उसके दोस्तों का किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद जब आईटी प्रोफेशनल और उसके साथी पब से बाहर निकल रहे थे तब हालत और बिगड़ गए। उन्होंने आगे बताया कि लक्ष्मी मेनन और उनके साथियों ने उनकी कार का पीछा किया, फिर बीच रास्ते रोका और उन्हें किडनैप किया। इसके बाद ये वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।
यह भी पढ़ें: ‘उसने मुझे जूते से मारा…’, फेमस सिंगर ने मंगेतर पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप
क्या बोली एक्ट्रेस लक्ष्मी मेनन?
बता दें कि वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद लक्ष्मी मेनन का एक रिएक्शन सामने आया था, जिसमें उन्होंने खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया और बताया कि इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने साथ ही कहा कि लोगों के बीच छवि को खराब किया जा रहा है।