Shivangi Joshi-Kushal Tandon Breakup: टेलीविजन वर्ल्ड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। टीवी एक्टर कुशाल टंडन और एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की राहें अब अलग हो गई हैं और इस खबर से दोनों के फैंस को काफी झटका लगा है। वैसे तो कुशाल और शिवांगी की डेटिंग रूमर्स अक्सर ही उड़ती रहती हैं, लेकिन दोनों हमेशा एक-दूसरे को अपना दोस्त बताते थे। मगर इन दोनों ने इंस्टाग्राम पर भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और अब तो खुद कुशाल ने अपना ब्रेकअप कंफर्म कर दिया है। हालांकि कुछ समय बाद ही एक्टर ने सोशल मीडिया से वो पोस्ट डिलीट कर दिया, लेकिन अब उनकी पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। यह भी पढ़ें: Father’s Day पर ‘बुलबुल’ एक्टर ने दिखाई बेटे की झलक, फादरहुड पर लिखी ये बात

शिवांगी जोशी-कुशाल टंडन का ब्रेकअप कंफर्म

कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी के ब्रेकअप की खबरें पिछले काफी समय से गॉसिप गलियारों में घूम रही थीं, ऐसे में अब एक्टर ने खुद पर रिएक्ट किया। कुशाल ने शिवांगी और अपने रिश्ते को लेकर चल रहीं खबरों पर चुप्पी तोड़ी है, जिसने सभी को चौंका दिया है। दरअसल, कुशाल टंडन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'उन सभी लोगों से जिन्हें मैं प्यार करता हूं, बस इतना कहना चाहता हूं, मैं औरशिवांगी (जोशी) अब साथ नहीं हैं। 5 महीने हो गए हैं, इसलिए हां।'

5 महीने पहले अलग हुआ कपल 

शिवांगी और कुशाल में से किसी ने भी कभी अपने रिलेशनशिप को कभी ऑफिशियल नहीं किया, मगर अब एक्टर ने ब्रेकअप पर मुहर जरूर लगा दी है। कुशाल ने साफ कर दिया है कि वो और शिवांगी पिछले 5 महीने से साथ नहीं है और अब उनकी राहें अलग हो चुकी हैं। हालांकि एक्टर ने कुछ समय बाद इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था।

यूजर्स दे रहे रिएक्शन 

कुशाल टंडन ने खुद ही शिवांगी जोशी  संग पहले अपने ब्रेकअप की खबरों पर रिएक्ट किया और फिर खुद ही इंस्टा स्टोरी हटा दी है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्टर को ट्रोल करना शुरू कर दिया है और उनको लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या वह कल रात नशे में था।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'आप बहुत घटिया इंसान हैं..उनके नए शो के प्रीमियर से ठीक एक दिन पहले..आपने अपने ब्रेकअप की घोषणा करने का फैसला किया..आप पर शर्म आनी चाहिए..आप कितने असंवेदनशील हैं..सब लाइमलाइट के लिए??' एक दूसरे यूजर ने बोला, 'किसी को दोष मत दो। हम नहीं जानते कि वास्तव में क्या हुआ। आप दोनों को ढेर सारा प्यार और शांति।' यह भी पढ़ें: 7 एक्टर्स के लिए स्पेशल है 2025 का Father’s Day