---विज्ञापन---

सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं कृतिका कामरा, गौरव कपूर संग गुपचुप रचाई शादी

Kritika Gaurav Wedding: एक्ट्रेस कृतिका कामरा और क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर ने शादी रचा ली है. दोनों की फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं.

Kritika Gaurav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर संग बिना किसी शोर-शराबे के शादी रचा ली है. कपल ने 11 मार्च को मुंबई में हुए इस समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए. दोनों की खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. सुर्ख लाल साड़ी में कृतिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं क्रीम शेरवानी में गौरव भी काफी शानदार नजर आ रहे हैं. शादी में सोहा अली खान, मलाइका अरोड़ा, फरहान अख्तर, नेहा धूपिया और अंगद बेदी समेत कई सितारे शामिल हुए.

जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने मशहूर स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर से आज यानी 11 मार्च 2026 को शादी रचा ली है. मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर दोनों ने बिना किसी शोर-शराबे के शादी रचाई. इस इंटीमेट वेडिंग में केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए. शादी के बाद नए कपल पैपराजी के सामने पहली बार पेश होकर सबका दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज और वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं.

---विज्ञापन---

कपल ने कैमरे के सामने जमकर दिए पोज

दोनों के शादी की फोटोज और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. एक वायरल वीडियो में कृतिका कामरा और गौरव कपूर दोनों कैमरे के सामने मुस्कुराते पोज करते नजर आ रहे हैं. कृतिका लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं जबकि गौरव क्रीम कलर की शेरवानी में काफी शानदार लग रहे हैं. दोनों ने हाथों में हाथ डालकर खूब तस्वीरें खिंचवाईं. पैपराजी के सामने कृतिका और गौरव ने खूब मस्ती की और मिठाई भी खिलाई.

शादी में पहुंचे ये खास सेलेब्स और क्रिकेटर्स

ये शादी काफी सादगी और इंटीमेट तरीके हुई. इसमें बॉलीवुड और खेल जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं. सोहा अली खान, फरहान अख्तर, अन्या सिंह, मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया और अंगद बेदी कपल को बधाई देने पहुचें. भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर्स में से युवराज सिंह, अजित अगरकर, आशीष नेहरा और जहीर खान अपनी पत्नियों के साथ शादी में पहुंचे.

गौरव की दूसरी शादी

बता दें गौरव कपूर की ये दूसरी शादी है. इससे पहले गौरव ने एक्ट्रेस किरत भट्टल से 2014 में शादी की थी. लेकिन 2021 में ये रिश्ता खत्म हो गया. वहीं अब गौरव ने कृतिका कामरा के साथ शादी कर अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू की है.

First published on: Mar 11, 2026 11:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.